✕
  • Latest
  • E24 News
    • Reviews
    • Box Office
  • Galleries
  • Cinema
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • Regional
      • South Cinema
      • Rangla Punjab
      • भोजपुरी
      • Marathi – Gujarati
      • Others
    • लाइफस्टाइल
  • Gossip
  • Web series
  • वीडियो
  • Mobile
  • Latest
  • E24 News
  • Reviews
  • Box Office
  • Galleries
  • Cinema
  • बॉलीवुड
  • हॉलीवुड
  • Regional
  • South Cinema
  • Rangla Punjab
  • भोजपुरी
  • Marathi – Gujarati
  • Others
  • Web series
  • वीडियो
  • Mobile

---विज्ञापन---

Home/E24 News

Bigg Boss 18 Finale: चुम दरांग के बेघर होने के 5 कारण

Bigg Boss 18 की फाइनलिस्ट में पहुंचकर चुम दरांग बेघर हो गई हैं। अब फैंस को विनर का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आइए जानते हैं कि चुम दरांग किन 5 कारण से बाहर हो गए हैं।

Bigg Boss 18
Kirti Soni | Updated: Jan 19, 2025 22:55
Share :
fbtwitter whatsapp
telegram
Bigg Boss 18 के फिनाले में पहुंचकर चुम दरांग बेघर हो गई हैं। पासीघाट से आई लड़की का सपना फिनाले वाले दिन टूट गया है। चुम दरांग का गेम पहले दिन से काफी वीक माना गया है। लेकिन बाद में उन्होंने अपने गेम को चेंज किया। अब आइए जानते हैं वे 5 बड़ी वजहें जिनकी वजह से उनके बिग बॉस 18 के फिनाल में पहुंचकर बेघर हो गए हैं।

लव एंगल

शो में चुम दरांग और करणवीर मेहरा का लव एंगल चला है। फैंस ने दोनों की जोड़ी को पसंद जरूर किया है लेकिन ये एंगल कहीं न कहीं उनके बाहर होने का कारण बन गया है। वहीं वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने चुम को एक्सपोज किया था। सलमान ने कहा कि चुम खुद कह चुकी हैं कि घर के बाहर उनका बॉयफ्रेंड है जिसके साथ वो 10 साल रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद भी घर में उनका करण के साथ लव एंगल है। शो में दिखने के लिए अक्सर कंटेस्टेंट्स लव एंगल बनाते हैं चुम ने भी ये ही तरीका अपनाया।

तीन लोगों के इर्द-गिर्द

चुम दरांग का गेम तीन महीने में सिर्फ करणवीर, शिल्पा, श्रुतिका के इर्द-गिर्द ही घूमते हुए नजर आया है। तीन लोगों के अलावा किसी और के साथ उनका बॉन्ड नहीं देखने को मिला है। इसी वजह से दर्शकों को चुम ज्यादा नहीं पसंद आई हैं।

दोस्त का किया इस्तेमाल

चुम दरांग गेम में अपने दोस्तों का भी इस्तेमाल करती नजर आती हैं। अपनी बेस्ट फ्रेंड श्रुतिका अर्जुन का चुम ने कई बार फायदा उठाया है। चाहे वो टाइमगॉड टास्के हो या फिर शिल्पा और करणवीर के साथ ग्रुप बनाना हो। वहीं करणवीर मेहरा से भी वो अक्सर अपनी सुविधा अनुसार काम निकलवा लेती हैं। वहीं इसके बाद भी वह ईशा सिंह पर आरोप लगाती हैं कि वो घर में वूमन कार्ड खेलती हैं।

घर में चली चालें

बिग बॉस 18 चुम दरांग ने शो के पहले हफ्ते में शहजादा धामी को गाली दी थी। बाद में जब उनसे एक्टर ने क्लियर किया था तो वह भड़क गई थीं। इसके साथ ही अविनाश मिश्रा के साथ हुई चुम की लड़ाई से तो हर कोई वाकिफ है। चुम ने अविनाश को साला कहकर बुलाया था। इस लड़ाई के बाद काफी बवाल हुआ था। अविनाश को बिग बॉस ने बिघर कर दिया था। फिर उन्हें वापिस बुला लिया गया था। चुम ने ऐसी ही कई चालें घर में चली हैं।

टास्क में हुई फिजिकल

टास्क में चुम कई बार कंटेस्टेंट के साथ फिजिकल होते हुए देखी गई हैं। चाहे वो चाहत, रजत, एडिन और सारा के साथ टास्क हो या फिर बाद में हुए टास्क। वहीं एक टास्क के दौरान करणवीर मेहरा को चुम कहती हुई नजर आई थीं कि टास्क जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अगर इससे किसी लड़की को भी चोट लगती है तो वो सही है क्योंकि गेम में ये सब चलता रहता है। इसके बाद भी वो अपनी चोट का इतना मुद्दा बना दिया था।


E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Bigg Boss 18Bigg Boss 18 FinaleBigg Boss 18 New Promo

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Limited. 2024 : All Rights Reserved.