Wednesday, 23 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: दूसरे हफ्ते में चमके ये 10 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

Bigg Boss 18 Top 10 Contestant List: दूसरे हफ्ते की टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है। इसमें विवियन डीसेना से लेकर शिल्पा शिरोडकर तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं और कौन-कौन कंटेस्टेंट इस लिस्ट में शामिल हैं।

Bigg Boss 18 Top 10 Contestant List: सलमान खान के शो बिग बॉस का दूसरा हफ्ता काफी मजेदार रहा। जहां एक तरफ राशन के ऊपर घमासान दिखा तो वहीं दूसरी ओर ऑडियंस को एंटरटेनमेंट की डोज भी मिली। हाल ही में शो के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है। इसमें विवियन डीसेना से लेकर शिल्पा शिरोडकर तक के नाम शामिल हैं। घर में विवियन और रजत के बीच जमकर लड़ाई नजर आई। इन कंटेस्टेंट्स के फैंस ने उन्हें टॉप 10 की लिस्ट में शामिल कर दिया। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

विवियन डीसेना

नंबर 1 पर टीवी के ‘वैम्पायर’ विवियन डीसेना ने अपनी जगह बनाई है। घर में विवियन का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पहले हफ्ते में भी विवियन नंबर वन की लिस्ट में शामिल थे। वहीं दूसरे हफ्ते में भी विवियन ये जगह बनाने में कामयाब रहे।

करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा इस हफ्ते घर के स्टार बनकर उभरे। करण के फैंस उन्हें शो में देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं वह नंबर 2 पर लिस्ट में शामिल हैं। टीवी पर अपनी छाप छोड़ने के बाद करण की रियल साइड बिग बॉस हाउस में पसंद की जा रही है।

श्रुतिका अर्जुन

श्रुतिका का फनी अवतार ऑडियंस को खूब भा रहा है। उनके फैंस ने उन्हें लिस्ट में नंबर 3 की पोजीशन दी है। श्रुतिका और करण की जोड़ी भी ऑडियंस को पसंद आ रही है। वहीं अपनी नौटंकी से श्रुतिका ने इस हफ्ते भी खूब एंटरटेन किया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का छलका दर्द, बोले- आज मुझे यहां आना ही नहीं था..

रजत दलाल

घर में रजत दलाल को नंबर 4 की पोजीशन मिली है। हाल ही में विवियन और चाहत से उनकी जमकर बहस हुई। शो में रजत बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी स्ट्रांग लग रहे हैं।

नायरा बनर्जी

नायरा इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। नायरा को भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि बिग बॉस उन्हें आए दिन किसी न किसी काम के लिए टोकते नजर आते हैं। इसके बाद भी वह पांचवें नंबर पर शामिल हैं।

मुस्कान बामने

‘अनुपमा’ फेम मुस्कान की घर के बाहर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस ने उन्हें नंबर 6 की पोजीशन दे दी है। हालांकि शो में मुस्कान कुछ खास कमाल करती नहीं दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद भी वह टॉप 10 पर हैं।

एलिस कौशिक

एलिस इस लिस्ट में नंबर 7 पर हैं। अविनाश, ईशा और एलिस की जोड़ी को घर में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं एलिस के फैंस ने उनकी जगह टॉप 10 की लिस्ट में बना दी है।

चुम दरांग

दूसरे हफ्ते में चुम काफी स्ट्रॉन्ग नजर आईं। इस वीक चुम और अविनाश का झगड़ा देखने को मिला, जिसके बाद घर का पूरा गेम ही पलट गया। चुम के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया। साथ ही चुम ने टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 8 पर अपनी जगह बनाई।

चाहत पांडे

चाहत और विवियन की तू-तू-मैं-मैं तो पहले हफ्ते से ही देखने को मिल रही है। वहीं दूसरे वीक में भी ये सिलसिला जारी रहा। चाहत ने भी टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह बना ली। वह नंबर 9 की पोजीशन पर हैं।

शिल्पा शिरोडकर

इस वीक शिल्पा भी अलग अंदाज में नजर आईं। अविनाश के साथ उनकी बहुत बड़ी फाइट देखने को मिली। साथ ही एक्ट्रेस ने घर के मुद्दों में भी अपनी राय रखी। लिस्ट में उनकी पोजीशन 10वें नंबर पर है।

यह भी पढ़ें: Devoleena के निशाने पर बिग बॉस का स्टार कंटेस्टेंट, बोलीं-यही घर का माहौल कर रहा खराब

First published on: Oct 19, 2024 04:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.