Tuesday, 15 October, 2024

---विज्ञापन---

शॉकिंग एविक्शन! Bigg Boss 18 से बेघर हुआ ये सदस्य, लोग बोले- टॉप 5 में आना बनता था..

Bigg Boss 18 First Eviction: बिग बॉस 18 से आज रात किस सदस्य का पत्ता कटने वाला है, उसकी जानकारी सामने आ गई है। बिग बॉस के घर से इस शॉकिंग के बारे में जानकर हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

bigg boss 18 donkey
bigg boss 18

Bigg Boss 18 First Eviction: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की शानदार शुरुआत हुई है और इस बार घरवाले सभी एक से बढ़कर एक आए हैं। शो को शुरू हुए अब एक हफ्ता बीत गया है और अब शो का पहला ‘वीकेंड का वार’ भी आ गया है, जिसमें घर से एक सदस्य एविक्ट होने वाला है। बिग बॉस 18 से आज रात किस सदस्य का पत्ता कटने वाला है, उसकी जानकारी सामने आ गई है। बिग बॉस के घर से इस शॉकिंग के बारे में जानकर हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

घर से आउट हुआ ये कंटेस्टेंट (Bigg Boss 18 First Eviction)

‘बिग बॉस ताजा खबर’ ने बिग बॉस 18 के पहले एविक्शन को लेकर चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आज रात कौन-सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, आज रात घर से बिग बॉस 18 का 19वां कंटेस्टेंट आउट हुआ है। जी हां, बिग बॉस के घर से पहला एविक्शन गधराज का होने वाला है, जिसे शो का 19 वां कंटेस्टेंट कहा गया था।

यह भी पढ़ें: ‘आलिया भट्ट में बहुत जिगरा..’ दिव्या खोसला ने फेक कलेक्शन पर निकाली भड़ास, विवाद में कूदे KRK

पेटा इंडिया ने दी गुड न्यूज

पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने बिग बॉस 18 में गधे को रखने की वजह से सलमान खान को लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने उसे उन्हें सौंपने की बात लिखी थी। ऐसे में अब पेटा इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि बिग बॉस के मेकर्स गधे को उन्हें देने के लिए राजी हो गए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस केस में हस्तक्षेप करने के लिए पीपुल फॉर एनिमल्स की अध्यक्ष श्रीमती मेनका संजय गांधी का धन्यवाद। यह सफलता समुदाय के सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई, जो गधे की रिहाई के लिए खड़े हुए।’

यूजर्स कर रहे फनी कमेंट 

बिग बॉस 18 के पहले एविक्शन की जानकारी से दर्शक काफी हैरान हैं और कुछ को खुशी हुई है। हालांकि ‘बिग बॉस ताजा खबर’ की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये सच्ची वकील का है? कभी भी उसको पास नहीं देखा ना बात करते हुए भी देखा।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘बहुत गलत किया.. टॉप 5 में आना बनता था।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘बिग बॉस का बहिष्कार करें इतना बड़ा अनुचित निष्कासन के लिए।’

 

यह भी पढ़ें: जो साउथ में सुपरहिट वो बॉलीवुड में महाफ्लॉप, 50 करोड़ का नुकसान, अब OTT पर दी दस्तक

First published on: Oct 12, 2024 06:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.