---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: ‘वैम्पायर’ बन डराने वाले विवियन डीसेना कौन? आ गए बिग बॉस के घर में कोहराम मचाने

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में छोटे पर्दे के बड़े स्टार विवियन डीसेना ने धांसू एंट्री मार ली है। वेम्पायर बन लोगों को डराने वाले इस कंटेस्टेंट के बारे में जानते हैं खास बातें...

Vivian Dsena Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 18‘ (Bigg Boss 18) का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस शो का लोगों को लंबे समय से इंतजार था क्योंकि इस रियलिटी शो की फैन फॉलोइंग ही इतनी शानदार है। छोटे पर्दे के बड़े एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena)ने बिग बॉस के घर में धमाकेदार एंट्री की है। कभी छोटे पर्दे पर ‘वैम्पायर’ बन लोगों को डराने वाले हैंडसम हंक के शो में आने से उनके फैंस तो काफी खुश हैं। अपनी धांसू परफॉर्मेंस से उन्होंने सलमान खान के शो में धमाकेदार एंट्री की है।

कौन हैं विवियन डीसेना

वैसे तो विवियन डीसेना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्टर का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उनका जन्मदिन 28 जून 1988 को हुआ था। एक्टिंग का शौक रखने वाले विवियन ने साल 2008 में टीवी सीरियल ‘कसम से’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 18 में गधा लेकर जाने वाले डाकुओं के खानदान गुणरत्न सदावर्ते? जिसे देख सलमान खान भी हुए लोटपोट

इस शो से मिली पहचाना

विवियन ने बेशक ‘कसम से’ से एंट्री की लेकिन उन्हें असली पहचान ‘प्यार की ये एक कहानी’ से मिली। ये एक हॉरर टीवी शो था जिसमें वो वैम्पायर  का किरदार निभा रहे थे। इस शो में उनके रोल को लोगों ने इतना पसंद किया कि शो शुरू होने से पहले ही लोग अपना काम निबटा लेते थे। इस शो के अलावा एक्टर ने ‘मधुबाला एक इश्क एक जुनून’, ‘उडारियां’ ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ जैसे टीवी शो में भी काम किया है।

वहीं एक्टर रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 8’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी नजर आ चुके हैं। अब बारी है सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ की जिसमें वो अपना कमाल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लंबे समय से वो चर्चाओं में नहीं हैं।

पर्सनल लाइफ

बात विवियन डीसेना की पर्सनल लाइफ की करें तो उन्होंने साल 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी रचाई थी। लेकिन ये रिश्ता लंबा न चला और सिर्फ 3 साल बाद ही 2016 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने इजिप्ट की पूर्व पत्रकार नौरन अली से साल 2022 में शादी रचा ली। अब विवियन एक बेटी के पिता भी हैं।

यह भी पढ़ें: 8 साल में टूटी पहली शादी, दूसरी से पहले कबूला इस्लाम, छुपाई गुडन्यूज! कौन है Bigg Boss 18 का ये कंटेस्टेंट?

First published on: Oct 06, 2024 11:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.