---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: चुम दरांग कौन? पाताल लोक एक्ट्रेस ने शो में आने का बताया उद्देश्य

Bigg Boss 18 Chum Darang: अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली चुम दरांग अब सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में धांसू एंट्री मार चुकी हैं। आइए उनकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में जानते हैं।

Chum Darang Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Chum Darang: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का शानदार आगाज हो चुका है। सलमान खान (Salman Khan) के शो की रौनक देखते ही बन रही है। प्रीमियर के मौके पर कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल चुरा रहे हैं। अब चुम दरांग ने अपनी धांसू एंट्री मारी है। उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये जान लेते हैं कि आखिर कौन हैं चुम दरांग जो बिग बॉस 18 में आई हैं।

कौन हैं चुम दरांग?

चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में भाग लिया और उन्हें जीता भी है। एक्ट्रेस ने मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 का ताज अपने नाम किया था। इसके अलावा चुम ‘मिस इंडिया अर्थ 2016’, और ‘मिस एशिया वर्ल्ड 2017′ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। चुम दरांग की सबसे बड़ी सफलता थी साल 2010 में Miss AAPSU (All Arunachal Pradesh Students’ Union) का ताज जीतना। इसके बाद ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया का रुख किया और इतनी सारी उपलब्धियां अपने नाम कीं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के इस सीजन के लिए कितनी फीस ले रहे सलमान खान?  जान हो जाएंगे हैरान

एक्टिंग में भी नहीं कम

चुम ने अपनी खूबसूरती के दम पर कई ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किए। इसके अलावा वो एक्टिंग से भी खबरों में रहीं। चुम ने आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों में काम किया। जानकारी के लिए बता दें कि ‘बधाई दो’ में उन्होंने भूमि पेडनेकर की गर्लफ्रेंड का रोल किया था। इस रोल से तो चर्चा में ही आ गई थीं।

पाताल लोक में भी आईं थी नजर

चुम ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया है। आपको पाताल लोक तो याद ही होगी इसमें उस किरदार को कैसे भूल सकते हैं जो हथोड़ा सिंह के साथ दिखाई दी हैं। जी हां हम उसी ट्रांसजेंडर का किरदार निभाने वाली चीनी की बात कर रहे हैं। वो और कोई नहीं बल्कि चुम दरांग ही थीं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Tajinder Pal Singh Bagga कौन? बीजेपी पार्टी से रखते कनेक्शन

First published on: Oct 06, 2024 10:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.