Bigg Boss 18 बिग बॉस 18 के फैमिली वीक ने घर के माहौल को खुशी में तब्दील कर दिया है। तीन महीने बाद अपनों से मिलकर घरवालों के इमोशन रुक नहीं पा रहे हैं। किसी की बेटी, किसी की मां तो किसी की बहन अपनों से मिलने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए घर में आईं हैं। इस दौरान अपनों को डेंजर जोन से बचाने के लिए उनके दुश्मनों को फटकारते हुए भी देखा गया। चाहत पांडे की मां ने भी अपनी बेटी के बचाव के लिए बिग बॉस से लेकर घर में किसी को नहीं छोड़ा। उन्होंने रजत दलाल के समीकरण गिनाते हुए उनकी बेटी को यूज करने के आरोप लगाए हैं। चाहत की मां के आगे रजत दलाल की बोलती बंद हो गई और उनके सभी समीकरण फेल हो गए। आइए जानते हैं कि 'मदर पांडे' ने क्या बोला?

चाहत को यूज एंड थ्रो करने की कही बात

बिग बॉस 18 के घर में रजत दलाल न ही किसी की बात सुनते हैं और न ही किसी की गलती बर्दाश्त करते हैं। उन्होंने सलमान खान से लेकर फराह खान तक के सामने अपना पक्ष रखने में कभी नहीं कतराए। लेकिन  फैमिली वीक में चाहत पांडे की मां ने रजत दलाल की तो बोलती ही बंद कर दी। उन्होंने रजत दलाल से कहा कि रजत जी आप यूज एंड थ्रो करते हैं। चाहत ये बात समझ नहीं पातीं। जब भी एविक्शन की बात होती है, आप सबसे पहले चाहत का को एविक्ट कर देते हैं। लेकिन जब वो भालू वाला टास्क हुआ था तब चाहत सेफ हुईं थी। उस दौरान भी रजत आपने बोला था कि चाहत तुम्हें ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है, मैं अब तक हूं। चाहत की मां ने बोला की इस तरह की धमकी और चापलूसी क्यों करते हों चाहत के साथ? चाहिए तो आप इस चीज की रिकॉर्डिंग देख लेना। इसके बाद आप आए थे और आपने मेरी बेटी की फोटो पर पैर रख दिया था।

रजत दलाल पर चाहत की मां ने लगाए आरोप

चाहत की मां ने रजत दलाल को अभी भी नहीं छोड़ा बल्कि उन्होंने पूछा कि जब आपको रिपोर्टर ने बताया था कि आप दोनों की रील वायरल हो रही है तब आपने चाहत को दोषी मान लिया था? इसमें चाहत की क्या गलती है? चाहत की मां ने आगे कहा कि हम  24 घंटे बिग बॉस देखते हैं आपने इंटरव्यू के बाद कहा था कि पता नहीं बाहर क्या दिखता होगा। 'ये रोती हैं और मैं आंसू पोंछता हूं' ये सब। फिर उन्होंने रजत को क्लियर करते हुए बताया कि बाहर सिर्फ ऐसे दिख रहा है कि आपकी जो धाकड़ और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी है, उसके अंदर एक नर्मदिल भी है। सिर्फ ऐसे ही लग रहा है जो कि आपका प्लस पॉइंट है। यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा हुए एक्सपोज, फैमिली वीक पर इन कंटेस्टेंट के घरवालों ने सुनाई खरी खोटी

रजत दलाल के समीकरण हुए फेल

रजत दलाल ने 'मदर पांडे' की बातें सुनी और दंग रह गए। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने चाहत पर कभी भी कोई उंगली नहीं उठाई है। इसपर चाहत की मां ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आपने उंगली, हाथ, पांव सभी उठाया है। हमें मालूम है, अब आप झूठ मत बोलिए। आप अपने समीकरण बनाते हैं और बस सामने वाले को शब्दों के जैसे बाण मारते हैं। चाहत ये सब समझ नहीं पाती है लेकिन हम उसे समझ पाते हैं। आखिरकार रजत दलाल के सभी समीकरण फेल ही होते दिखाई दिए और उन्हें चाहत पांडे की मां से माफी मांगनी पड़ी। यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की New Year फोटोज ने मचाई सनसनी, Vicky Kaushal की हो रही तारीफ