Avinash Mishra Rumoured Girlfriend Bhavika Sharma: बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा और ईशा की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। दोनों के रिश्ते की घर से लेकर बाहर तक चर्चाएं बनी रहती हैं। ईशा को अविनाश के लिए कई बार सैक्रिफाइस करते हुए देखा गया है। वहीं अविनाश का भी ईशा के प्रति बाकी लोगों के मुकाबले काफी झुकाव देखा गया है। दोनों की बॉन्डिंग को देखते हुए कई फैंस उनकी नोकझोंक तो कुछ लोग उनकी दोस्ती की सीन का इंतजार करते रहते हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों  के नाम को मिलाकर कई पेज भी बना रखे हैं। जिसमें उनके प्यारे-प्यारे एडिटेड रील पोस्ट होते रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाविका शर्मा का नाम काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अविनाश मिश्रा इनको रियल लाइफ में डेट कर रहे हैं। भाविका के यूट्यूब वीडियोज में भी अविनाश कई बार नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि कौन है भाविका शर्मा।

भाविका शर्मा कर रहीं फुल सपोर्ट

अविनाश मिश्रा ने घर में एंट्री करते हुए खुद को सिंगल बताया था। हालांकि घर में ईशा सिंह के साथ उनकी दोस्ती भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन, खबरों की मानें तो अविनाश रियल लाइफ में 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस भाविका शर्मा को डेट कर रहे हैं। एक्टर ने इस बात को सीक्रेट रखा है लेकिन फैंस के खुराफाती दिमाग से भला कौन ही बच पाता है। भाविका शर्मा से जब मीडिया ने उनके और अविनाश के रिश्ते पर सवाल पूछा तो उन्होंने इस रिश्ते पर कुछ भी नहीं बोला। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। लेकिन उन्होंने सवाल को झुठलाया भी नहीं इससे फैंस दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे हैं। बिग बॉस 18 में जब भी अविनाश नॉमिनेट होते हैं तब भाविका को उनके सपोर्ट के लिए स्टोरी लगाते हुए देखा जाता है। इसके साथ में उनके द्वारा फैंस से वोट करने की अपील करते हुए भी देखा गया है। यह भी पढ़ें: Sunil Pal Case में दो बड़े खुलासे, पत्नी ने दिया लेटेस्ट अपडेट  

अविनाश और भाविका की डेटिंग का करीबी ने किया खुलासा

मीडिया के सेक्शन 'बॉलीवुड शादी' की रिपोर्ट के मुताबिक अविनाश और भाविका को लेकर उनके करीबी सूत्र ने उन्हें लेकर चीजें बताईं हैं। कपल के बारे बताते हुए उनके करीबी ने बताया है कि भविका के हर यूट्यूब ब्लॉग में नजर आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके किसी भी करीबी से पूछेंगे तो कोई भी उनके डेटिंग की बातों से इनकार करेंगे क्योंकि उनको बोला गया है। करीबी ने ये भी बताया कि अविनाश और भाविका की टीम भी इस वक्त इंकार करेगी क्योंकि उनको आगे कुछ भी बताने से मना किया गया है।

अविनाश मिश्रा और भाविका शर्मा

अविनाश मिश्रा और भाविका शर्मा के काम की बात करें तो दोनों ने साथ में एक भी प्रोजेक्ट नहीं किया है। दोनों को इवेंट में कई बार साथ में देखा गया है। इसके साथ अविनाश को कई बार भाविका के व्लॉग में देखा गया है। अविनाश मिश्रा के घर में जाने के बाद कई बार भाविका को बतौर वाइल्ड कार्ड जानें की खबरें आईं हैं। यह भी पढ़ें: क्या तलाक के पहले ही Sobhita संग रिलेशन में थे Naga Chaitanya? Samantha ruth को एक्टर ने दिया था धोखा