Eisha-Avinash Bathroom Video: बिग बॉस 18 में फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें परिवारवाले शो में आकर काफी शॉकिंग खुलासे भी कर रहे हैं। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा दोनों का लव एंगल शो में देखने को मिल रहा है, हालांकि वो दोनों एक-दूसरे को दोस्त ही बोल रहे हैं। बिग बॉस 18 से हाल ही में चुम दरांग और करणवीर मेहरा का बाथरूम वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब इन दोनों के बाद ईशा और अविनाश का एक बाथरूम क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल ने दोनों की चोरी पकड़ ली है।
यह भी पढ़ें: Armaan Malik ने पॉपुलर इंफ्लुएंसर संग लिए सात फेरे, चंद मिनटों में वायरल हुईं तस्वीरें
बाथरूम में ईशा-अविनाश मिले गले
बिग बॉस 18 के घर से कभी बाथरूम तो कभी बेडरूम के वीडियो अक्सर ही वायरल हो जाते हैं। इस बीच इंटरनेट पर ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का एक बाथरूम वीडियो वायरल हुआ है, उसमें ईशा अविनाश दोनों चोरी-चुपके गले मिल रहे हैं। ईशा बोल रही हैं कि अविनाश मेरी मॉम घर में हैं और अविनाश भी खुश होते हैं। बाथरूम के अंदर जाते ही दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।
रजत दलाल ने पकड़ी चोरी (Eisha-Avinash Bathroom Video)
बाथरूम में एक तरह ईशा और अविनाश एक दूसरे को गले मिल रहे थे, तभी एक वॉशरूम से रजत अचानक से बाहर आ जाते हैं। रजत बाहर आते ही उन दोनों से बोलते है कि तुम चाहो तो मैं भी बात करने के समीकरण बना सकता हूं, तब ईशा और अविनाश दोनों उसे मना कर देते हैं। रजत की बातों से ऐसा लगता है कि वो जैसे अंदर ईशा और अविनाश की बातें सुनकर ही बाहर निकले थे।
बाथरूम में लॉक हुए थे करण-चुम
बता दें कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के इस बाथरूम वीडियो से पहले बिग बॉस 18 के दूसरे कपल कहलाने वाले करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बाथरूम वीडियो ने खूब बवाल काटा था। चुम और करण एक-साथ बाथरूम के अंदर चले गए थे, तभी मेकर्स ने बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन बंद कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Pavitra Punia समेत शोबिज से गायब हुईं ये 10 एक्ट्रेस, कभी TV पर करती थीं राज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.