TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बार्बी हांडा कैसे बनी मन्नारा चोपड़ा, क्या है पीछे की कहानी?  बिग बॉस कंटेस्टेंट ने खुद खोला राज

Bigg Boss 17 Mannara Chopra:  बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) सीजन के ग्रैंड फिनाले में बस 2 दिन बाकी रह गए हैं। शो के फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं। शो को 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, जिसमें मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार,अंकिता लोखंडे,मुनव्वर फारूकी और अरुण माह शेट्टी शामिल […]

इमेज क्रेडिट e24 बॉलीवुड
Bigg Boss 17 Mannara Chopra:  बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) सीजन के ग्रैंड फिनाले में बस 2 दिन बाकी रह गए हैं। शो के फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं। शो को 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, जिसमें मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार,अंकिता लोखंडे,मुनव्वर फारूकी और अरुण माह शेट्टी शामिल है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा की जर्नी को दिखाया है। एक्ट्रेस ने  क्यूट सी स्माइल और बातों से सबका दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर मन्नारा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की कजिन बहन होने की वजह से भी चर्चा में बनी हुई हैा। हाल ही में प्रियंका ने भी अपनी कजिन को सपोर्ट करने के लिए इंटरनेट पर भी पोस्ट शेयर किया। क्या आप जानते हैं पंजाबी गर्ल का मन्नारा चोपड़ा असली नाम नहीं है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि असली नाम क्या है और उसके पीछे की कहानी? यह भी पढ़े:जब Aishwarya Rai अभिषेक बच्चन की शादी पर पूछा सवाल

क्यों बदलना पड़ा असली नाम?  (Bigg Boss 17 Mannara Chopra)

'बिग बॉस 17' की टॉप 5 मन्नारा चोपड़ा शो में शुरुआत से ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। घर के अंदर एक्ट्रेस ने अपने चुलबुले और बेबाक बातों से और साथ ही मुनव्वर फारूकी के साथ नोकझोंक से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।  मन्नारा चोपड़ा का हाल ही में एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें  उन्होंने खुलासा किया कि उनका असली नाम बार्बी हांडा है। साथ ही इंटरव्यू में यह भी बताती  हैं कि यह नाम क्यों बदला। मन्नारा चोपड़ा ने 2014 में फिल्म 'प्रेमा गीमा जांथा ना' से फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा। उस दौरान उनका नाम बार्बी हांडा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर मन्नारा चोपड़ा रख लिया।

प्रियंका चोपड़ा की वजह से बदला नाम   (Bigg Boss 17 Mannara Chopra)

इंटरव्यू में, मन्नारा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कजिन बहन प्रियंका ने नाम बदलने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि बार्बी नाम स्क्रीनिंग के दौरान अपने देश में अच्छा नहीं लगता है। फिर उसके बाद मन्नारा ने कई सारी नामों की लिस्ट बनाई थी। एक्ट्रेस चाहती थीं कि उनकी बहन के नाम मिलता हो, उनका नाम भी 'M' से शुरू हो। इसलिए उन्होंने अपना नाम मन्नारा चोपड़ा रखा।  

मन्नारा ने बनाई अपनी पहचान

शो में एक्ट्रेस अपनी पहचान खुद बनाना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि लोग उन्हें अपनी कजिन बहनों की वजह से पहचानें इसलिए कई बार बिग बॉस के घर में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से तुलना के बाद वह परेशान हो जाती थी। वह सीधा बोलती थी कि मेरी बहनों का नाम मेरे से मत जोड़ो। बता दें कि घर में अभिषेक कुमार ने मन्नारा को परिणीति चोपड़ा का डुप्लीकेट बताया था जिसके बाद दोनों के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.