Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: घर में सांप दिखते ही खतरे में घरवालों की जान; वीडियो में साफ नजर आया डर

Bigg Boos OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से क चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि उसके घर में सांप घुस गया है। ये जहरीला सांप लवकेश कटारिया के पीछे दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स चिंता में पड़ गए हैं और सेफ्टी पर सवाल उठा रहे हैं।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर से एक हैरान कर देने वाली न्यूज सामने आई है कि घर में एक जहरीला सांप घुस आया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। वहीं मेकर्स इस बात से पूरी तरह से अंजान हैं, तभी तो लवकेश के हाथों में हथकड़ी लगाकर उन्हें वहां रखा हुआ है। दरअसल लव को सजा मिली है क्योंकि उसके बाहरवाला होने का सच विशाल के सामने आ गया है। रूल तो आपको पता ही हैं कि इस बात को सीक्रेट ही रखना था कि कौन है घर के अंदर बाहरवाला। लेकिन लव का ये राज सामने आ गया है जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें सजा दी है।

वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर

आप वीडियो में देख सकते हैं कि लव को बिग बॉस ने सजा के तौर पर हाथों में हथकड़ी लगाकर गार्डन एरिया में बांधा हुआ है। वो बहुत परेशान हो रहे हैं, और अपने हाथों को खोलने की नाकाम कोशिश भी करते दिख रहे हैं। लेकिन इसी बीच कैमरे में एक ऐसा खौफनात मंजर रिकॉर्ड हो गया है जिसे देख सभी हैरान रह गए हैं। जी हां, लव के ठीक पीछे एक सांप रेंगता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप ही मच गया। एक यूजर ने लिखा- वो देखो लव के पीछे सांप। दूसरे ने लिखा- क्या ये सच में सांप है। तीसरे ने लिखा- सांप सच में था या एडिटिंग है। चौथे ने लिखा- क्या होगा भाई बिग बॉस मेकर्स पागल हो गए हैं क्या। एक अन्य ने लिखा- सांप-सांप। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स सामने आए हैं।

लव पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

अब द खबरी पर छपी रिपोर्ट के अनुसार लव पर घर से बेघर होने की तलवार लटक गई है। जी हां, आपने सही पढ़ा, दरअसल उनके बाहरवाला होने की पोल जो खुल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विशाल को पता चल गया कि लव ही है जो बाहर वाला है।

First published on: Jul 09, 2024 02:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.