Sunday, 29 September, 2024

---विज्ञापन---

Bhumi Pednekar की स्कर्ट देख छूटी यूजर्स की हंसी, लोग बोले- ‘दीदी मेरी चादर वापस दो…’

Bhumi Pednekar Carpet Skirt: इस बार भूमि पेडनकर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं, एक्ट्रेस की स्कर्ट देखकर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है। भूमि काफी स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं, मगर इस बार उनका फैशन सेंस ही उनके लिए मुसीबत बन गया है।

Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar Carpet Skirt: बॉलीवुड अभिनेत्रियां कई बार फैशन के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। चाहे फिर वो मलाइका अरोड़ा हो या फिर दिशा पाटनी। इस बार भूमि पेडनकर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं, एक्ट्रेस की स्कर्ट देखकर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है। भूमि काफी स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं, मगर इस बार उनका फैशन सेंस ही उनके लिए मुसीबत बन गया है।

कारपेट स्कर्ट पहने दिखी भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar Carpet Skirt)

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो ग्रीन कलर के फुल स्लीव टॉप के साथ ब्लू कलर की थाई स्लिट स्कर्ट (Bhumi Pednekar Carpet Skirt) पहन दिखाई दे रही हैं। इस आउटफिट में भूमि की स्कर्ट पर कारपेट की तरह डिजाइन बना हुआ है और वो रग से ही बनी है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने क्यों मांगी माफी? BJP ने दिखाए सख्त तेवर तो लेना पड़ा यूटर्न

यूजर्स उड़ा रहे फनी की स्कर्ट का मजाक

भूमि पेडनकर की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस के लुक का मजाक बना रहे है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘रग ही लग रहा है’, दूसरे यूजर ने स्कर्ट का मजाक बनाते हुए लिखा, ‘जिस टेबल क्लॉथ को आपने पहना है वो मेरे दोस्त के रेस्टोरेंट के टेबल का है।’ तीसरे यूजर ने बोला, ‘दीदी मेरी चादर वापस कर दो, ठंडी लगती है रात को…!’ एक अन्य शख्स ने कहा, ‘मेरे घर का कालीन क्यों ले गई आप।’ तो एक ने बोला, ‘लग रहा है कंबल है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे घर में भी यही कालीन है।’ तो एक ने बोला, ‘कुछ नहीं मिला तो ये बेडशीट ही पहनकर आ गई।’ एक कमेंट कर लिखा, ‘चादर कौन पहनता है?’

भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट

भूमि पेडनेकर एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कम समय में ही अपनी खास जगह बना ली है। भूमि पेडनेकर को आखिरी बार फिल्म भक्षक में देखा गया था। इसके अलावा वो अर्जुन कपूर स्टारर लेडी किलर और थैंक्यू फॉर कमिंग में भी दिखाई दी थीं। अब भूमि पेडनेकर जल्द ही दलदल और द रॉयल्स में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर की पत्नी का निधन, घर पर तोड़ा दम, कब होगा अंतिम संस्कार

 

 

 

 

First published on: Sep 25, 2024 02:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.