Bhool Chuk Maaf: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसका इंडियन आर्मी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत और पाक के बीच टेंशन के माहौल को देखते हुए राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आगामी फिल्म 'भूल चूक माफ' की थियेटर कैंसिल कर दी थी। फिल्म को मेकर्स अब सीधे ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं। मगर इस बीच फिल्म के मेकर्स मुश्किलों में घिर आए हैं, क्योंकि PVR Inox ने मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf के 7 डायलॉग सुन हो जाएंगे लोट-पोट

मैडॉक फिल्म्स को मिला लीगल नोटिस

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ 9 मई को रिलीज होनी थी। मगर मेकर्स ने भारत-पाकिस्तान विवाद को देखते हुए फिल्म की थियेटर रिलीज को रोक दिया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज को कैंसिल करने फैसले के कारण पीवीआरइनॉक्स ने प्रोडक्शन हाउस को एक लीगल नोटिस भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान के साथ-साथ पेन मरुधन को ये कानूनी नोटिस भेजा गया है।

PVR Inox ने ठोका जुर्माना

लाइव मिंट की खबर के अनुसार, पीवीआरइनॉक्स ने अचानक फिल्म भूल चूक माफ को थियेटर में रिलीज न करने के फैसले के कारण बड़े आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए उन पर 60 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। पीवीआर के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने न्यूज़9 लाइव से इस खबर की पुष्टि की।

बॉम्बे हाईकोर्ट कब सुनाएंगा फैसला

बताया गया है कि पीवीआर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपना मामला पेश किया है। शुक्रवार को इस मामले में जज ने दोनों पक्षों की बात सुनी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस मामले में जज सोमवार को अपना फैसला सुनाएंगे। बता दें कि मैडॉक फिल्म्स ने कुछ दिनों पहले ही ये अनाउंसमेंट की है, थियेटर की बजाय अब भूल चूक माफ सीधे 16 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी। यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf टाइटल के पीछे की क्या है कहानी? डायरेक्टर ने बताई