Wednesday, 18 September, 2024

---विज्ञापन---

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानें क्या है पूरा मामला?

Pawan Singh Surrender: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पवन सिंह ने आज बिक्रमगंज कोर्ट के सामने सरेंडर किया है। आइए बताते है कि आखिर किस मामले में एक्टर पवन सिंह ने कोर्ट के सामने सरेंडर किया है।

pawan singh
pawan singh

Pawan Singh Surrender: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पवन सिंह के गाने और फिल्में फैंस को काफी पसंद आते हैं और वो चंद मिनटों में वायरल भी हो जाते है। पवन सिंह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि राजनीति में अपनी हाथ आजमा चुके हैं। पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ा था,हालांकि वो चुनाव हार गए थे। अब पवन सिंह को लेकर खबर सामने आई है कि सुपरस्टार ने कोर्ट में सरेंडर किया है। आइए बताते हैं कि किस मामले में एक्टर ने कोर्ट में सरेंडर किया है।

क्यों कोर्ट में पवन सिंह ने किया सरेंडर

पवन सिंह ने 12 सितंबर को रोहतास के ​​बिक्रमगंज कोर्ट में सरेंडर किया है। दरअसल, एक्टर ने चुनावी आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत में सरेंडर किया है। आज लोकसभा चुनाव 2024 में आचार संहिता उल्लंघन केस में एक्टर की कोर्ट में पेशी थी। जहां खुद पवन सिंह ने आकर सरेंडर किया।

यह भी पढ़ें: नई बेगम Shura संग एक्स वाइफ Malaika के घर आए Arbaaz Khan, यूजर्स लेने लगे मजे

6 थानों में सुपरस्टार पर दर्ज हुई थी FIR

बता दें कि आचार संहिता उल्लंघन मामले में काराकाट लोक सभा के 6 थानों में पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी। उसी मामले में आज बिक्रमगंज कोर्ट ने सुनवाई की। ऐसे में आज कोर्ट में एक्टर की पेशी होना बहुत जरूरी था।

कोर्ट ने दी पवन सिंह को बेल

चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह ने जमकर रोड़ शो किए थे, इस दौरान गाड़ियों के काफिलों में भारी भीड़ भी जमा हुई थी। रोड़ शो के दौरान ही एक्टर पवन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में थानों में शिकायत दर्ज हुई थी। हालांकि पवन सिंह के खुद कोर्ट में सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी है। पवन सिंह अपने दमदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं और चुनावी प्रचार के दौरान भी वो पूरे टशन में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: न दिलजीत दोसांझ न गुरदास मान; कौन है सबसे अमीर पंजाबी सिंगर?

First published on: Sep 12, 2024 08:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.