---विज्ञापन---

Akshara Singh पर भड़के खेसारी लाल यादव, करियर बर्बाद करने के आरोपों पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Khesari lal on akshara singh controversy: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मेल एक्टर्स को लेकर विवादित बयान दिया था। उस पर अब इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने करारा जवाब दिया है। खेसारी के बयान की इंडस्ट्री में जमकर चर्चा हो रही है।

AKSHARA SINGH KHESARI LAL YADAV
खेसारी लाल यादव का अक्षरा सिंह को पलटवार

Khesari lal Yadav on Akshara singh controversy: भोजपुरी सिनेमा अब एक बड़ा नाम बन चुका है और इसके स्टार्स भी देशभर में जाने जाते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्टर दोनों की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके गानें और फिल्में फैंस को बहुत पसंद आते हैं। पवन सिंह, मोनालीसा, आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अलावा खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav ) और अक्षरा सिंह (Akshara singh) भी भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित सितारों की लिस्ट में आते हैं। अक्षरा सिंह के एक विवादित बयान पर खेसारी लाल यादव ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी वजह से यह दोनों ही स्टार्स चर्चा में बने हुए हैं।

पॉडकास्ट पर बोले खेसारी लाल यादव 

भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव हाल ही में एक पॉपुलर पॉडकास्ट शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान शो के होस्ट ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनके एक्टर ने बेबाकी के साथ जवाब दिए। खेसारी लाल यादव ने इस शो में अक्षरा सिंह (Akshara singh) के भोजपुरी एक्टर्स पर लगाए सवालों पर भी एक्टर ने खुलकर बात की। इतने ही उन्होंने एक्ट्रेस के हर सवाल का करार जवाब दिया है, जो शायद खुद एक्ट्रेस को भी पसंद नहीं आए।

अक्षरा सिंह ने लगाए इल्जाम

दरअसल, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वो मजबूरी में सिंगर बनी हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। अक्षरा ने यहां तक कहा था कि लोग उनके खिलाफ हो गए हैं और अपना खर्च चलाने के लिए ही वो गाने गा रही हैं और सोशल मीडिया रील्स बनाती हैं। सिंगर ने इस दौरान यह भी कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री सिर्फ और सिर्फ मर्दों की इंडस्ट्री है और यहां पर अगर आप अलग हो जाते हैं तो सभी बड़े-बड़े एक्टर्स आपके साथ काम करने से इंकार कर देते हैं।

खेसारी ने किया पलटवार

अक्षरा सिंह के इन सभी आरोपों के बारे में जब पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, अगर वो इस मुकाम तक पहुंच पाईं हैं, तो इसमें क्या मर्दों का हाथ नहीं है। वो बोलती हैं कि मेल एक्टर्स ने उनका एक्टिंग करियर खत्म कर दिया है, तो जितना भी उन्होंने बनाया है, उसे किसने बनाया है। उसमें किसी मर्द का कोई हाथ नहीं है, हम 25 बार हेल्प किए होंगे तो वो भूल जाएंगे। अगर आप के मुताबिक हमने बर्बाद किया है, तो जो आप अभी तक आबाद हुई हैं, तो उसमें किसका हाथ है, वो भी बताइए।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD से पहले OTT पर सबसे महंगे बिके इस फिल्म के राइट्स, जवान-सालार भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड

First published on: Jul 02, 2024 05:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.