Sunday, 22 September, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Video: स्टेज पर खेसारी को लगाया गले, चूमा माथा, भोजपुरी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Viral Video: खेसारी लाल यादव की जोड़ी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ सुपरहिट है और उनकी जोड़ी लोगों को भी बहुत अच्छी लगती है। इन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी वायरल वीडियो में स्टेज पर एक-दूसरे की बांहों में दिखाई दे रहे हैं। काजल को वीडियो में आप एक्टर के माथे पर चूमते हुए देख सकते हैं

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani

Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Viral Video: भोजपुरी सिनेमा का भी अपना एक अलग दबदबा है और फैंस को भोजपुरी फिल्में और वीडियो काफी पसंद आते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। खेसारी लाल यादव की जोड़ी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ सुपरहिट है और उनकी जोड़ी लोगों को भी बहुत अच्छी लगती है।

खेसारी-काजल का वायरल वीडियो

काजल और खेसारी (Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Viral Video) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, उसके बाद दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। इतना ही नहीं इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी बेताब हो गए थे। मगर अब इस जोड़ी के बीच सबकुछ ठीक हो गया था। सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काजल को खेसारी ने अपनी बांहों में पकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस उन्हें चूम रही हैं। हालांकि यह वीडियो उनकी किसी फिल्म का नहीं है, आइए बताते है कि इस वायरल वीडियो कब और कहां का है।

यह भी पढ़ें: कौन है ‘देवरा’? जूनियर NTR और सैफ की जंग के बीच गूंजा बस एक ही नाम, कहानी का हुआ पर्दाफाश!

खेसारी को चूमते दिखीं काजल

खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी इस वायरल वीडियो में स्टेज पर एक-दूसरे की बांहों में दिखाई दे रहे हैं। काजल को वीडियो में आप एक्टर के माथे पर चूमते हुए देख सकते हैं और उसके बाद खेसारी उन्हें छोड़ते हैं और अपने आंसू पूछने लगते हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो का सच

सबसे पहले बता दें कि यह वीडियो नया नहीं है, बल्कि ये वीडियो इस फरवरी का है। बलिया में एक स्टेज शो के दौरान पूरे चार साल बाद काजल और खेसारी (Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Viral Video) को एक मंच पर साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान दोनों स्टार्स ने मिलकर गाना भी गाया था और जमकर रोमांटिक डांस भी किया था।

यह भी पढ़ें: 43 साल पहले फेल, अब 61 की उम्र में बॉलीवुड एक्टर ने कर दिखाया वो काम, सुन को-एक्ट्रेस के उड़े होश

First published on: Sep 10, 2024 07:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.