Bhojpuri Song: आज भोजपुरी गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. देशभर में इन गानों की जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है. भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना भी कुछ ऐसा ही है. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर छाए इस गाने अब व्यूज के मामले में एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है. बहुत ही सादा और खूबसूरत तरीके से फिल्माए इस गाने की धुन दर्शकों के दिल में बस गई है. गाने का म्यूजिक और निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री ने इसे सुपरहिट बना दिया है. रिलीज के बाद से ही फैन्स इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. यूट्यूब पर इसे बार-बार देख जा रहा है.
यूट्यूब पर मिले 313 मिलियन व्यूज
हम बात कर रहे हैं आम्रपाली दुबे और निरहुआ परफ फिल्माया गाना ‘मरून कलर सड़िया’ की, जिसको यूट्यूब 313 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यूट्यूब के साथ ही इस गाने को इंस्टाग्राम पर खूब प्यार मिला. मेकर्स के मुताबिक इंस्टाग्राम पर इस गाने पर 11 मिलियन से ज्यादा रील बन चुकी हैं. फैंस इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं.
---विज्ञापन---
निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली को गांव के परिवेश में दिखाया गया है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से ही सराही गई है. इस गाने में भी दोनों का सिंपल लुक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. इस गाने को सिंगर नीलकमल सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया है. यूट्यूब पर फैंस इस गाने पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. कमेंट्स में लोग आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.
---विज्ञापन---