Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मच अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बस कुछ दिन और फिर आप मूवी को अपने पास के सिनेमाघर में देख सकते हैं। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से तो दर्शकों की बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ गई है। जल्द ही फिल्म थिएटर में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एडवांस बुकिंग को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है।
अक्षय कुमार ने खुद दी जानकारी
बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की एडवांस बुकिंग आज से यानी 6 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी है। बीते दिन अभिनेता ने एक वीडियो टाइप अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 6 अप्रैल से शुरू होने वाली है।
पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, ‘आप सिनेमाघरों में वास्तविक एक्शन का अनुभव करने के बहुत करीब हैं।’ उन्होंने आगे लिखा है कि ’10 अप्रैल को सिनेमाघरों में 3डी और आईमैक्स में इसका अनुभव लें।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मूवी में एक्शन जमकर देखने को मिलेगा। ये फिल्म आपको 2 घंटे 43 मिनट 41 सेकंड के लिए कुर्सी पर बांधे रखेगी। फिल्म को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।
#Xclusiv… ‘BADE MIYAN CHOTE MIYAN’ Advance Booking Open TOMORROW 💥💥
Are You Ready Guys Biggest Action Movie #BMCM 😎
IMAX 3D#BadeMiyanChoteMiyan pic.twitter.com/ftItFCj2hm
— Abhishek Choudhary (@Abhishek1405200) April 5, 2024
साथ ही मूवी में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर, आलिया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और जान्हवी कपूर भी हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रोमांस भी देखने को मिलेगा। अगर आप एक्शन मूवी देखना कम पसंद करते हैं तो इसमें रोमांस का तड़का भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: 15 की उम्र में शादी, 24 में बनीं पहली पारो, 36 साल बंद कमरे में रहीं कैद