Mirzapur Bablu Pandit: सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। पहले सीजन में मारे जाने वाले 'बबलू पंडित' की फिर से 'मिर्जापुर' में वापसी होने वाली है, लेकिन इस बार 'बबलू पंडित' का रूप और किरदार दोनों ही बदले-बदले होंगे। बबलू पंडित का नाम सुनकर अगर आप ये सोच रहे हैं कि शो में फिर से विक्रांत मैसी की एंट्री होने वाली है, तो आप पूरी तरह से गलत हैं क्योंकि फिल्म में बबलू पंडित का किरदार जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भाइया निभाने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
'मिर्जापुर' के बबलू पंडित
'मिर्जापुर: द फिल्म' के मेकर्स ने 'बबलू पंडित' के किरदार को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मेकर्स ने 'मिर्जापुर' में बबलू पंडित के किरदार के लिए विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार को कास्ट किया है। इंडस्ट्री में चल रही खबरों के अनुसार, मेकर्स ने पहले इसके लिए विक्रांत मैसी को ही अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। बताया जा रहा है कि विक्रांत ने मेकर्स से कहा कि सीरीज में उनके किरदार की अचानक हत्या हो जाने के बाद अब उन्हें ये किरदार दोबारा निभाने की इच्छा नहीं हो रही है क्योंकि उन्हें आशंका है कि फिल्म में भी उनके किरदार के साथ ऐसा ही होगा। इसलिए उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘अगर मेरा बच्चा होता तो…’ एक्टर ने बताया कि क्यों नहीं बन पा रहे पापा?
---विज्ञापन---
जितेंद्र कुमार पर तलाश खत्म
माना जा रहा है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने उनके इस फैसले का सम्मान किया। इसके बाद अपनी फिल्म के लिए एक नए भरोसेमंद चेहरे की तलाश की तरफ निकल पड़े। उनकी ये तलाश जितेंद्र कुमार पर आकर खत्म हुई। कई खबरों में बताया जा रहा है कि उन्होंने गोरेगांव फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया है।