बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने पिछले महीने ही बेटी को जन्म दिया है और तभी से फैंस बेटी की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने बेबी गर्ल के जन्म के 25 दिन बाद उसकी पहली झलक दिखाई है और उसका नाम भी रिवील किया है, जिसका खूबसूरत अर्थ है। केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है और उसका नाम से भी पर्दा हटा दिया है।
यह भी पढ़ें: स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे करणवीर मेहरा के दोस्त, कीमो थैरेपी के लिए नहीं पैसे, एक्टर ने मांगी हेल्प
बेबी गर्ल की दिखाई पहली झलक
अथिया शेट्टी और केएल राहुल पेरेंट्स बन गए हैं और कपल ने आज एक खास मौके पर बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है। आज 18 अप्रैल को केएल राहुल का बर्थडे हैं और बेटी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें क्रिकेटर ने बेटी को अपने कंधे से लगाया हुआ है और अथिया सामने से उसे बड़े प्यार से निहार रही हैं।
बेटी का रखा ये क्यूट नाम
सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं और उनकी नातिन की पहली झलक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बेटी के साथ फोटो के शेयर की है और उसका नाम भी बताया है। अथिया और राहुल ने बेटी का नाम 'इवारा' रखा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ। 'इवारा' ~ ईश्वर का उपहार।'
https://www.instagram.com/klrahul/p/DIlMd2UTkhP/?hl=en
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.