Flop Actor: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे स्टार किड्स रहे, जो अपने माता-पिता की तरह कभी कामयाबी नहीं पा सकें. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार किड से मिलवा रहे हैं, जिसे टीवी से लेकर फिल्मों तक कई मौके मिले, लेकिन कभी अपने माता-पिता जैसा स्टारडम नहीं. चलिए इस कलाकार के बारे में जानते हैं.
सुपरस्टार का बेटा
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर की, जिन्हें लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन आगे चलकर राज कुछ वैसा कमाल दिखा नहीं पाए. इसके बारे में खुद आर्य बब्बर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने पिता की तरह लंबा और मजबूत करियर बनाना चाहते थे, हालांकि बॉलीवुड में उन्हें वो सफलता नहीं मिल सकी, लेकिन आर्य ने हार नहीं मानी और फिल्मों, टीवी, थिएटर, पंजाबी सिनेमा और लेखन जैसी कई जगहों पर खुद को साबित करने की कोशिश की.
फिल्मी माहौल में बीता बचपन
राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर का जन्म 24 मई 1981 को मुंबई में हुआ था. पिता की वजह से उनका पूरा बचपन फिल्मी माहौल में बीता. उनकी मां नादिरा बब्बर थिएटर की जानी-मानी कलाकार हैं. घर में हमेशा फिल्मी माहौल रहा. इसलिए आगे चलकर आर्य ने भी फिल्मी करियर चुना. उनकी बड़ी बहन जूही बब्बर भी एक्ट्रेस हैं. वहीं उनके सौतेले भाई प्रतीक बब्बर भी बॉलीवुड में काम कर रहे हैं.
कई फिल्मों में किया काम
आर्य बब्बर ने साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से अपना डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ अमृता राव नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी आर्य को लगातार काम मिलता रहा. लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में कोई खास पहचान नहीं मिली. लेकिन आर्य फिल्मों में काम करते रहे. उन्हें 'गुरू', 'रेडी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसी फिल्मों में देखा गया.
टीवी शोज में भी नजर आए आर्य बब्बर
करियर में आर्य ने बड़े-बड़े स्टार्स संग काम किया, लेकिन अपनी खुद की एक पहचान बनाने में नाकामयाब रहे. बाद में आर्य बब्बर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया. यहां उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली. उनकी फिल्म 'यार अन्मुल्ले' को दर्शकों ने काफी पसंद किया. पंजाबी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को सराहा गया. इसके अलावा आर्य 'बिग बॉस 8' का भी हिस्सा बने, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने टीवी शो संकटमोचन महाबली हनुमान में रावण का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने पसंद किया.