Arun Govil Lok Sabha Election 2024: अरुण गोविल (Arun Govil) एक ऐसा नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अभिनेता से नेता बने एक्टर ने टीवी के बाद लोकसभा का रुख कर लिया है। इस क्षेत्र में आते ही उन्होंने सफलता का स्वाद भी चख लिया है। हालांकि ये पहले से तय था कि अरुण को जीत ही मिलेगी। अब जैसे ही रिजल्ट सामने आया तो ये कंफर्म भी हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि अरुण गोविल भाजपा में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से लोकसभा चुनाव में उतरे और साथ ही जीत भी हासिल की। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी जीत के पीछे के वो पांच बड़े कारण जिनसे अभिनेता राजनेता बन गए।
मोदी लहर
ये तो सभी जानते ही हैं कि पूरे देश में अगर किसी के नाम की लहर है तो वो है मोदी लहर। इसमें तो कोई दो राय है ही नहीं। अब बात लोकसभा इलेक्शन 2024 के रिजल्ट की करें तो उसमें मोदी सरकरा आगे रही है। मेरठ के बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे एक्टर अरुण गोविल को जीत हासिल हुई है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि मोदी लहर का उन्हें लाभ मिला है।
Uttar Pradesh: After the victory, Meerut DM Deepak Meena presents the certificate to the BJP’s Arun Govil pic.twitter.com/S1RKp9t0W3
— IANS (@ians_india) June 4, 2024
मेरठ के लोगों के बीच रह किया प्रचार
इस बात में तो कोई शक है ही नहीं कि हर कोई उसी को अपना नेता चुनना चाहता है जो विश्वास जीते। ऐसा ही कुछ अरुण गोविल ने भी किया जिन्होंने मेरठ की जमीन पर रहकर ही लोगों के दर्द को समझने का प्रयास किया और प्रचार किया। लोगों का उनके ऊपर विश्वास ही था कि उन्हें मेरठ की सीट पर जीत हासिल हुई।
मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। आप सबने मुझ पर अपना विश्वास जताया मैं इसके लिये हृदय की गहराइयों से आपका धन्यवाद करता हूँ। आपके इस विश्वास की कसौटी पर मैं संपूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूँगा…
जय श्री राम🙏 pic.twitter.com/NxAghGaHv4— Arun Govil (@arungovil12) June 4, 2024
राम की छवि कर गई कमाल
टीवी के राम से लोकसभा का रुख करने वाले अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार प्ले किया था। वहीं से वो ऐसे चमके की हर किसी के दिल में बस गए। लोगों के बीच में उनकी छवि ऐसी बन गई थी कि लोग उन्हें सच में भगवान राम मानने लगे और मिलने पर उनके पैर छूते। ऐसे में कहा जा सकता है कि यही छवि उन्हें जीत दिला गई।
Uttar Pradesh: After the victory, Meerut DM Deepak Meena presents the certificate to the BJP’s Arun Govil pic.twitter.com/S1RKp9t0W3
— IANS (@ians_india) June 4, 2024
रामायण की सीता ने भी जमकर किया प्रचार
अकेले राम ही नहीं बल्कि सीता माता ने भी चुनाव कैंपेनिंग में बढ़-चढकर भाग लिया। जी हां हम बात कर रहे हैं दीपिका चिखलिया की जिन्होंने अरुण गोविल के समर्थन में उतरते हुए मेरठ की धरती पर प्रचार किया। जहां अरुण का सीधा सिंपल लुक लोगों को भाया वहीं उनके समर्थन में सामने आई रामायण की सीता का साथ भी काम कर गया। एक्ट्रेस ने कैंपेनिंग के दौरान कहा था कि ‘भगवान राम देश की सेवा के लिए आए हैं और हम उनका साथ दे रहे हैं। मैं लोगों से अरुण गोविल को वोट देने का आग्रह करती हूं। वो जीतेंगे जरूर लेकिन उन्हें भारी मतों से जिताएं।’ ये लाइन लोगों के दिल को छू गई।
मेरठ हापुड़ लोकसभा से रामायण में राम का किरदार निभाने वाले आदरणीय श्री @arungovil12 जी को मेरठ हापुड़ लोकसभा का नवनिर्वाचित सांसद नियुक्त होने पर शीर्ष नेतृत्व व समस्त संगठन पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं।#ArunGovil pic.twitter.com/wCWF70pSSz
— Aman Verma (@AmanVer74057209) June 4, 2024
राम मंदिर के मुद्दों से छाए राम
हालांकि ये बात थोड़ा सरप्राइज करती है कि राम लला की जन्म भूमि अयोध्या में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। इस बात की किसी को उम्मीद थी नहीं। लेकिन ये भी सही है कि अरुण गोविल को इसका फायदा हुआ और अयोध्या में उद्घाटन के दौरान राम की छवि में उन्होंने सभी का दिल जीता, इसका परिणाम ये निकला की अरुण ने मेरठ में चुनाव जीता। अब वो लाइन तो आपको याद ही होंगी जो हर गली-नुक्कड़ पर लगे पोस्टर में लिखी हैं। ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’।
यह भी पढ़ें: Raj Babbar की हार के पांच कारण