मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर अपनी फैमिली के साथ चर्चा में हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया. इस खास मौके की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें पूरा परिवार भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है.
कृतिका ने शेयर की तस्वीरें
दरअसल, कृतिका मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणपति बप्पा की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अरमान मलिक उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं एक दूसरी तस्वीर में अरमान अपनी दूसरी पत्नी पायल मलिक के साथ गणपति की मूर्ति के पास दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में उनके घर पर गणपति बप्पा विराजमान नजर आ रहे हैं.
ट्रेडिशनल लुक में दिखीं पायल-कृतिका
गणपति उत्सव के मौके पर पायल और कृतिका दोनों का ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिला. कृतिका हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि पायल ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है. दोनों ने पूरे पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर पूजा की. वहीं अरमान मलिक हरे रंग की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं.
दोनों पत्नियों के साथ खुश नजर आए अरमान
तस्वीरों में तीनों गणपति बप्पा के सामने खड़े होकर पूजा करते नजर आ रहे हैं. कृतिका की शेयर की गई तस्वीरों में भक्ति और उत्सव का माहौल साफ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस भी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं.
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं अरमान
अरमान मलिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. वह पायल और कृतिका के साथ फैमिली व्लॉग बनाते हैं. उनके वीडियो में परिवार के रोजमर्रा के पल, बच्चों की मस्ती और खास मौकों की झलक देखने को मिलती है. हाल के दिनों में गणपति बप्पा के स्वागत की इन तस्वीरों ने एक बार फिर उनके परिवार को चर्चा में ला दिया है.