Wednesday, 18 September, 2024

---विज्ञापन---

पिता की मौत से टूटी मलाइका का सहारा बने अर्जुन, ब्रेकअप की खबरों के बीच दिखी नजदीकियां

Malaika Arora Arjun Kapoor Seen Together: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत हो गई, इस दुख की घड़ी में उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हर कदम पर उनके साथ ही दिखे।

malaika arora

Malaika Arora Arjun Kapoor Seen Together: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बहुत मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। उनके पिता का 11 सितंबर को निधन हो गया। इस खबर के आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई। एक्ट्रेस का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस कठिन समय में उनका साथ देने के लिए एक्स हसबैंड अरबाज खान और कथित एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) उनके साथ नजर आए। हालांकि लंबे समय से अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं। वहीं दुख की घड़ी में वो एक लॉयल दोस्त बन सबसे आगे उनके साथ खड़े हैं। अब दोनों की बीती रात की कुछ फोटो सामने आई हैं जब मल्ला अपनी मां के घर से अपने घर जा रही हैं और उस दौरान अर्जुन उन्हे सेफ्टी के साथ गाड़ी तक छोड़ने गए।

मास्क लगाए घर से बाहर निकली मलाइका

मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता की अचानक मौत ने उन्हें दुखी कर दिया है। अनिल मेहता की मौत का गम एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। 11 सितंबर को उनकी मौत हुई और 12 सितंबर को अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद एक्ट्रेस बीती रात अपनी मां के घर से अपने घर जाती नजर आईं। इस दौरान उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी उनके साथ ही निकली। वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका को गाइड करते हुए गाड़ी तक छोड़ने के लिए गए। पैपराजी से बचाते हुए वो उन्हें लेकर गए। दोनों के चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें: Malaika के घर से भागते हुए निकली Arbaaz Khan की नई बेगम Shura, यूजर्स लेने लगे मजे

मलाइका और अर्जुन के बीच आ सकती है नजदीकी

मलाइका के पिता की मौत की खबर सुन अर्जुन कपूर तुरंत उनके घर पहुंच गए थे। हालांकि मलाइका थोड़ी देर से पहुंची क्योंकि वो किसी काम से मुंबई से बाहर गई थीं। शुरू से लेकर अंत तक अर्जुन मलाइका के साथ ही नजर आए और उनका हर कदम पर साथ दिया। लंबे समय से गॉसिप के गलियारों में खबरें हैं कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ऑफिशियली किसी ने भी ये अनाउंस नहीं किया है। लेकिन इस समय दोनों को साथ देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि एक बार फिर से दोनों के बीच की दूरी खत्म हो सकती है।

अनिल मेहता का छठी मंजिल से गिरने से हुआ निधन

जानकारी के लिए बता दें कि, अनिल मेहता का 11 सितंबर को निधन हो गया। वो अपने घर की छठी मंजिल से गिर गए। अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि ये हत्या थी या आत्महत्या। हालांकि कई लोगों का कहना है कि अनिल मेहता ने सुसाइड किया है। दरअसल खबरें आ रही हैं कि वो अपनी बीमारी से परेशान थे, जिस वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: Salman Khan पहुंचे Malaika Arora के घर, एक्ट्रेस के एक्स जेठजी ने परिवार को दी सांत्वना

First published on: Sep 13, 2024 09:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.