TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Malaika-Arbaaz को साथ देख Arjun Kapoor ने कह दी ये बात, वायरल हुआ पोस्ट

Arjun Kapoor On Dumb Biryani:मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अपने बेटे के खातिर फिर साथ काम करते नजर आ सकते हैं। जिस पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन आया है।

arjun kapoor
Arjun Kapoor On Dumb Biryani: सलमान खान की फैमिली से अब नया चेहरा लोगों को एंटरटेन करने आ रहा है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द ही अपना नया पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’लेकर आने वाले हैं, जिसकी पहली झलक कल सलमान खान दिखा चुके हैं। इस वीडियो में मलाइका और अरबाज भी नजर आए हैं, ऐसे में अरहान के पॉडकास्ट के टीजर पर उनकी मॉम के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

बेटे के लिए साथ आए मलाइका-अरबाज

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) एक बार फिर साथ स्क्रीन पर साथ दिखे। एक्स कपल भले ही साथ में ना दिखे, लेकिन ये दोनों अपने बेटे अरहान के पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ (Dumb Biryani)के टीजर वीडियो में वीडियो में जरूर साथ देखने को मिले हैं। सच कहा है किसी ने जो कोई नहीं कर सकता है, वो बच्चे कर दिखाते है। ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला, तलाक के बाद पहली बार अरबाज-मलाइका की वीडियो क्लिप में नजर आए हैं। अब अपनी लेडी लव मलाइका के बेटे पॉडकास्ट पर अर्जुन कपूर का रिएक्सन सामने आया है। https://www.instagram.com/p/C42g7clRXuy/

अर्जुन कपूर का क्या रिएक्शन

मलाइका और अरबाज खान को साथ देख हर किसी के मन में सवाल उठने लगे थे, कि मलाइका को एक्स पति के साथ एक वीडियो में देख अर्जुन कपूर का कैसा रिएक्शन होगा। मगर लोगों की सोच से परे अर्जुन कपूर को मलाइका और अरबाज को साथ देख कोई दिक्कत नहीं हुई है। बल्कि उन्होंने तो खुद गर्लफ्रेंड के बेटे की तारीफ करते हुए इंस्टा स्टोरी लगाई है।

अरहान की तारीफ में क्या बोले अर्जुन

अर्जुन कपूर का हमेशा से ही खान परिवार से गहरा नाता रहा है, लेकिन मलाइका को डेट करने की वजह से उनका और खान फैमिली के रिश्ता पहले जैसा तो नहीं रहा है। मगर अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के बेटे को अपनी फैमिली ही मानते है और इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी है। अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘डंब बिरयानी’ का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘ये धमाका होने वाला है… इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता…।’ बता दें कि जल्द ही अरहान का पॉडकास्ट स्टार्ट हो रहा है जिसका नाम ‘डंब बिरयानी’ (Dumb Biryani) है। फैंस कयास लगा रहे है कि इस 6 पार्ट की लिमिटेड पॉडकास्ट सीरीज में मलाइका-अरबाज एक साथ अपने बेटे के लिए दिखाई दे सकते हैं। यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर की जगह अरबाज खान के साथ वीडियो में दिखीं मलाइका अरोड़ा? सलमान खान ने दिखाया सबूत

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.