बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानि 26 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने 2012 में धमाकेदार डेब्यू करते हुए इश्कजादे से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि शुरुआत में उन्हें काफी सक्सेस मिली लेकिन बाद में उनका करियर ग्राफ लगातार गिरता ही गया। बीते आठ सालों से एक भी हिट फिल्म न देने के बावजूद अर्जुन कपूर की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल हैरान करने वाली है। आइए अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जानते हैं उनके फिल्मी जर्नी, लगातार फ्लॉप्स और लग्जरी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें।
सक्सेस के बाद लुढ़का करियर
अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इश्कजादे से की थी। इसके बाद उन्होंने गुंडे, 2 स्टेट्स और की एंड का जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन साल 2016 के बाद उनका करियर ढलान पर आ गया। पिछले 8 सालों में उन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।
अर्जुन कपूर की हिट फिल्मों की लिस्ट
अर्जुन कपूर के करियर की गिनी-चुनी हिट फिल्मों में इश्कजादे, 2 स्टेट्स और की एंड का शामिल हैं। इनमें गुंडे और की एंड का को सेमी हिट का दर्जा मिला। लेकिन हाल के वर्षों में कोई भी फिल्म कमर्शियल सक्सेस नहीं दिला सकी। वहीं उन्हें स्टार किड होने का भी फिल्म हिट कराने में कोई फायदा नहीं मिला।
नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
अर्जुन कपूर की फिल्में भले ही फ्लॉप रही हों, लेकिन अर्जुन कपूर की नेटवर्थ काफी चौंकाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 तक उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 85 करोड़ रुपये है। अर्जुन एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करते हैं, जिसके लिए 1 करोड़ रुपये प्रति ब्रांड लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Lea Massari Passes Away: दिग्गज एक्ट्रेस का 91 की उम्र में निधन, हॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम
मलाइका संग रिश्ता बना चर्चा
एक्टर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन जब दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे तब अक्सर उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता था। साथ में दोनों को उनके फैंस काफी पसंद करते थे।
यह भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 की पाकिस्तान में रिलीज की खबर पर मचा बवाल, दिलजीत दोसांझ पर फूटा फैंस का गुस्सा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.