Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर की सुबह 9 बजे उन्होंने अपने घर की छत से छंलाग लगा दी है, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है। हालांकि अभी उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है, फिलहाल पुलिस उनके घर पर जांच कर रही है। मलाइका अरोड़ा की इस मुश्किल घड़ी में साथ देने खान परिवार के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंच गए हैं।
नम आंखो से पहुंचे अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की खबर सुन सबसे पहले अरबाज खान उनके घर पहुंचे थे। हालांकि अब अर्जुन कपूर भी मौके पर पहुंचे गए हैं, नम आंखों से दौड़ते हुए एक्टर का वीडियो सामने आया है। मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर इस दुख की घड़ी में पूरे अरोड़ा परिवार के साथ खड़े हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: मलाइका से पहले पहुंचे अरबाज, मुश्किल वक्त में खान परिवार बना सहारा
हाथ जोड़े दिखे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा की दोस्त सोफी चौधरी भी उनके घर पहुंची हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी टाइम से रिलेशनशिप में है, हालांकि इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं। मगर अर्जुन कपूर एक बार फिर इस दुखद वक्त में मलाइका के साथ मौजूद हैं। सलमान खान का परिवार भी मलाइका के पिता की मौत की खबर सुनकर उनकी मां की हिम्मत बांधने पहुंचा।
पुलिस का पहला बयान आया सामने
अनिल अरोड़ा की मौत पर पुलिस का पहला बयान सामने आया है, मलाइका अरोड़ा के पिता की सुसाइड केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: रोते-रोते घर पहुंची Malaika Arora, 24 घंटे पहले पिता से की थी आखिरी मुलाकात