समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में हुए विवाद के बाद से रणवीर अल्लाहबादिया ने अपना करियर रीस्टार्ट कर दिया है। उन्होंने अपना पॉडकास्ट चैनल फिर से शुरू कर दिया है। वहीं कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अपूर्वा माखीजा ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। वहीं अब उनके फैंस बोल रहे हैं कि अपूर्वा ने भी अपने करयिर को रीस्टार्ट करने के लिए ये कदम उठाया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ की तीसरे दिन की कमाई कितनी? क्या तोड़ पाई मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ का रिकॉर्ड?
अपूर्वा ने फोटोज की डिलीट
अपूर्वा हाल ही में फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। इंफ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। साथ ही उन्होंने सबको अनफॉलो भी कर दिया है। अब उनकी पोस्ट और फॉलोइंग लिस्ट जीरो हो गई है। हालांकि अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है कि आखिर अपूर्वा ने ऐसा क्यों किया है? साथ ही इंफ्लुएंसर ने भी इस बात पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
इंडियाज गॉट लेटेंट में हुआ था विवाद
बता दें हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में पुनर्जन्म लिखा था। अब अपूर्वा के फैंस भी उनके इस फैसले को पुनर्जन्म से जोड़ रहे हैं। बता दें अपूर्वा और रणवीर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में छा गए थे। वहीं दोनों के साथ-साथ समय रैना, आशीष चंचलानी और आईजीएल से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी हो गया था।
रणवीर का पुनर्जन्म
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया को उनके पॉडकास्ट को शुरू करने की परमिशन भी दे दी थी। जिसके चलते रणवीर ने अपना चैनल वापस से शुरू कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे चाहने वालों का शुक्रिया। ब्रह्मांड का शुक्रिया। एक नया धन्य अध्याय शुरू हुआ - पुनर्जन्म।'
यह भी पढ़ें: आरती सिंह ने प्रेग्नेंसी की खबरों का बताया सच, बोलीं- कृष्णा भैया तब मामू बनेंगे जब…
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.