Anushka Sharma Return India For Vamika: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में यानी 15 फरवरी 2024 को बेटे ‘अकाय’ (Akaay) को जन्म दिया। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ये दूसरा बच्चा है जिसका वेलकम उन्होंने लंदन में किया था। उनकी पहली बेटी है जिसका नाम वामिका कोहली (Vamika Kohli) है। ये पेरेंट्स अपने बच्चे के जन्म के बाद से वहां पर रह रहे थे, लेकिन IPL 2024 के चलते विराट को देश वापस आना पड़ा। बीते दिन RCB की जीत के बाद विराट अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे, उन्हें देखकर लग रहा था कि वो अपने बेटे से बात कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब इन सबके बीच एक खबर सामने आ रही है कि जल्द ही अनुष्का भारत लौट सकती हैं।
वतन लौटने के पीछे है खास वजह
खबरों के मुताबिक अनुष्का शर्मा आईपीएल में विराट कोहली को चीयर करने के लिए नहीं बल्कि बेटी वामिका की खातिर भारत लौटेंगी। दरअसल वामिका जल्द ही 3 साल की हो जाएंगी, ऐसे में उनकी पढ़ाई के लिए अभिनेत्री इंडिया वापस लौट रही हैं।
Virat Kohli on video call with his family.
Look at his cute expressions 🫶🏼😭#ViratKohli𓃵 #RCBvsPBKS pic.twitter.com/PEdIpdWwQR
— Satyam (@iamsatypandey) March 25, 2024
किस स्कूल में पढ़ेंगी विरुष्का की लाडली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली संतान बेटी वामिका कोहली है। अब उनके स्कूल में एडमिशन के दिन नजदीक आ गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि बेटी वामिका के एडमिशन के लिए वापस आ रही हैं कहा जा रहा है कि वो मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल पढ़ेंगी। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
कब वापस आ रही हैं अनुष्का?
बेटे ‘अकाय’ के जन्म के बाद से ही अनुष्का शर्मा को नहीं देखा है। दरअसल अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही विराट और अनुष्का लंदन में ही थे। लेकिन क्रिकेटर को तो मैच के चलते भारत वापस आना पड़ा, लेकिन अनुष्का अभी वहीं पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि एक्ट्रेस भी बेटी अकाय और बेटी वामिका के साथ जून 2024 तक वतन वापसी कर सकती हैं।