Anushka Sharma की ‘बहनें’ इंस्टा पर वायरल, यूजर्स ने Virat Kohli का मांग लिया नंबर
Photo Credit- Instagram
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। इसमें इंफ्लुएंसर अपने सरनेम को फ्लॉन्ट करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स से अपना रिश्ता जोड़ने का दावा कर रहे हैं। वहीं कुछ रील्स में फीमेल इन्फ्लुएंसर्स ने अनुष्का शर्मा को अपनी बहन के रूप में दिखाया। साथ ही ये रील्स मिनटों में वायरल भी हो गईं। वहीं अब यूजर्स इनकी रील्स पर कमेंट्स करके रिएक्ट कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने तो विराट कोहली का नंबर तक मांग लिया। चलिए इन रील्स पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Gen-Z जो हैं ना…’, Apoorva Mukhija पर ‘अनुपमा’ फेम एक्टर का तंज, The Traitors पर भी की बात
नए ट्रेंड पर बना रहे रील्स
इंस्टाग्राम पर नए-नए ट्रेंड्स अक्सर हमे देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में जो ट्रेंड सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है वो 'होलीफकनेयरबॉल' है। इसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स अपने सरनेम और सेलेब्स के सरनेम को जोड़कर फ्लॉन्ट कर रहे हैं। साथ ही सेम सरनेम के चलते सेलेब्स को अपना रिश्तेदार भी बता रहे हैं।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर जिन रील्स ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो अनुष्का शर्मा से जुड़ी हैं। कुछ फीमेल इन्फ्लुएंसर्स शर्मा सरनेम के साथ अनुष्का शर्मा को अपनी बहन बता रही हैं। वहीं यूजर्स भी इन रील्स पर कमेंट कर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'विराट कोहली का नंबर दे दो।' दूसरे ने लिखा, 'इसका जीजू विराट कोहली है।' वहीं इस पर इंफ्लुएंसर ने जवाब देते हुए भी कहा कि हां। तो वहीं कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं। ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'चलो फिर अनुष्का शर्मा के साथ फोटो दिखाओ।' अब भले ही ये अजीबो-गरीब ट्रेंड हो लेकिन इस टाइम इंस्टा पर ये खूब वायरल है।
इन सेलेब्स पर भी बन रही रील
ये ट्रेंड इतना वायरल हो गया है कि और सेलेब्स पर भी लोग रील्स शेयर कर उन्हें अपना रिश्तेदार बता रहे हैं। एक ने रील शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित को अपना रिश्तेदार बताया। ये रील भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इंस्टाग्राम यूजर्स ने बाकी सेलेब्स जैसे मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे स्टार्स पर भी रील बनाई।
यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की 5 धांसू फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ढाया था कहर; OTT पर मौजूद
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.