TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में क्यों हुए शिफ्ट? वजह आई सामने

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन शिफ्ट हो गए हैं। कपल के विदेश में शिफ्ट होने की वजह सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली फिलहाल लंदन में रह रहे हैं। 2024 में भारत छोड़ने के बाद से वे वहां एक शांत और निजी जीवन जी रहे हैं। हालांकि काम के सिलसिले में दोनों भारत आते-जाते रहते हैं। अब उनके लंदन शिफ्ट होने की असली वजह सामने आई है। माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने अपने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि अनुष्का और विराट ने ग्लैमर और पब्लिक अटेंशन से दूर अपने बच्चों को नॉर्मल माहौल में पालने के लिए लंदन जाने का फैसला किया। डॉ. नेने ने बताया कि उन्होंने अनुष्का के साथ बातचीत में यह जाना कि भारत में उनकी सफलता के कारण वे साधारण जीवन का आनंद नहीं ले पा रहे थे। हर वक्त सेल्फी और लोगों का ध्यान उन्हें नॉर्मल लाइफ से दूर कर रहा था। ऐसे में अनुष्का और विराट ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लंदन को चुना, जहां वे ज्यादा प्राइवेसी और शांति के साथ रह सकें। बता दें कि अनुष्का और विराट दो बच्चों, बेटी वामिरा और बेटे अकाय के माता-पिता हैं। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और आज एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हैं। यह भी पढ़ें: फेमस डायरेक्टर खालिद रहमान और अशरफ हमजा की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला?

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.