रुपाली गांगुली के शो अनूपमा के सेट पर खतरनाक हादसा हो गया है। सेट पर भीषण आग लग गई है वहीं टीम की सुरक्षा के लिए मौके पर 5 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। अब आग बुझाने का काम जारी है। इस हादसे के बाद मुंबई की फिल्म सिटी में हड़कंप मच गया है।

अनुपमा के सेट पर लगी आग

मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सोमवार सुबह पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई। यह घटना 23 जून की सुबह सामने आई, जिससे सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स और आसपास के स्टूडियो स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मुंबई फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया।    

दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और राहत की बात यह है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। सेट पर मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ की Sardaar Ji 3 में भूतों से भिड़ेंगी हानिया आमिर, विदेशों में होगी फिल्म की खास रिलीज