अनुपम खेर ने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किए हुए 40 साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आज भी किराए के फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने कभी खुद का घर नहीं खरीदा। अब इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
पॉडकास्ट में किया खुलासा
हाल ही में अनुपम खेर The Powerful Humans Podcast में शामिल हुए। वहां उन्होंने बताया कि उनके पास कई घर खरीदने की क्षमता है, फिर भी वो किराए के घर में रहते हैं। अनुपम ने कहा कि जब कोई इंसान दुनिया से चला जाता है, तो उसकी छोड़ी गई संपत्ति को लेकर अक्सर झगड़े हो जाते हैं। पैसों के बंटवारे में इतनी परेशानी नहीं होती, लेकिन घर और संपत्ति को लेकर बहस हो जाती है। मैंने कई बुज़ुर्गों को देखा है जिन्हें उनके बच्चों ने घर से निकाल दिया। कुछ को जबरदस्ती कागजों पर साइन करवाने के लिए मजबूर किया गया। मैं नहीं चाहता कि मेरे घर में कभी ऐसी बातें हों।
सौतेले बेटे सिकंदर पर भी की बात
अनुपम ने यह भी बताया कि वो सिकंदर के सौतेले पिता हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे हर काम के लिए अपने पापा से इजाजत नहीं लेते हैं। मैं असल जिंदगी में पापा वाला रोल नहीं निभाता हूं। मैं सिकंदर को जाकर यह नहीं कहता कि उसे क्या करना चाहिए या कैसे करना चाहिए। बच्चे खुद से सीखते हैं। मेरे पापा ने भी मुझे कभी नहीं बताया कि मुझे क्या करना है। माता-पिता को बच्चों को थोड़ी आजादी देनी चाहिए ताकि वो अपनी गलती से सीख सकें।
अनुपम ने 1985 में किरण खेर से शादी की थी। उस वक्त किरण अपने पहले पति गौतम बेरी से अलग होने की प्रक्रिया में थीं और अनुपम भी एक ब्रेकअप से उबर रहे थे। उन्होंने पहले बताया था कि जब सिकंदर उनकी जिंदगी में आया था, तब वह सिर्फ चार साल का था।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.