‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का बयान काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की बातों से उनके फैंस काफी खुश और हैरान भी हैं। दरअसल अंकिता प्रोमो में खुद को प्रेग्नेंट बता रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने शुरू हो चुके हैं कि वह सच में प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुए है।
शो में अंकिता ने क्या बोला?
अंकिता लोखंडे को ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के लेटेस्ट प्रोमो में "मैं प्रेग्नेंट हूं" कहते हुए सुना गया। दरअसल, कृष्णा अभिषेक जब उनके हाथ से एक कोई चीज छीनकर भागने की कोशिश की, तो उसी दौरान एक्ट्रेस उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं लेकिन वह थक जाती हैं और यह बात कह देती हैं। इस पर कृष्णा भी मजाक में कहते हैं, "ये लल्ला होगा।" दोनों की ये बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
करण कुंद्रा ने ऐसा क्या पूछा जो शर्मा गईं अंकिता?
अंकिता लोखंडे के मुंह से ये शब्द सुनकर करण कुंद्रा चौंकते हैं और पूछते हैं कि क्या वह सच में प्रेग्नेंट हैं? इस पर अंकिता कोई जवाब नहीं देतीं बल्कि शर्मा जाती हैं। यही उनकी चुप्पी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उन दोनों का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट
प्रोमो वायरल होने के बाद नेटिजेंस ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे प्यारी खबर सुनी आज! अगर सच है तो बहुत बहुत बधाई।” वहीं एक अन्य ने कहा, “अंकिता हर शो में एक बार प्रेग्नेंट हो जाती हैं... बस प्रोमो हिट करवाने के लिए।”
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.