Sandeep Reddy Vanga on Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है. अब जाकर एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी ये फिल्म देख ली है और हाल ही में संदीप ने इस फिल्म पर अपनी बात रखी. फिल्म को प्रोपगैंडा बताने वालों को संदीप ने जोकर कहा और वहीं रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर को खास मैसेज दिया.

'धुरंधर 2' पर बोले संदीप रेड्डी वांगा

बता दें बुधवार रात को संदीप ने प्रभास के साथ धुरंधर 2 देखी. इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. अपने X अकाउंट पर धुरंधर 2 को लेकर संदीप ने लिखा, राइटर्स और एक्टर्स ने प्रोपगैंडा पर अपना करियर बना लिया और इंडस्ट्री बिल्लियों की तरह चुप रही. अब यही जोकर धुरंधर का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर आपकी पहली प्रवृत्ति मजाक उड़ाना है तो खुद को लिबरल मत बोलिए. पता नहीं सच को प्रोपगैंडा का दर्जा कबसे मिलने लगा… अजीब वक्त चल रहा है. अब पॉइंट पर आते हैं… आगे रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर को हिदायत देते हुए संदीप रेड्डी ने लिखा, ‘मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह को बोलना चाहता हूं, ये काला दृष्टि (बुरी नजर) ऐसा नहीं जाएगा. मुट्ठी भर के लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, पूरा खेत जलाना पड़ेगा. बीती रात धुरंधर 2 द रिवेंज देखी. जबरदस्त फिल्म है.

---विज्ञापन---

इससे पहले संदीप ने फिल्म के पहले पार्ट की भी खूब तारीफ की थी. पहले पार्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर संदीप ने लिखा था कि धुरंधर उस मर्द की तरह बनी है जो कि ज्यादा बोलता नहीं लेकिन उसकी मर्दानगी भरी रीढ़ है. इसके साथ ही संदीप धुरंधर के टाइटल, म्यूजिक, परफॉर्मेंस, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन सबकी तारीफ की थी.

---विज्ञापन---

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्में

बात करें डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की तो अबतक वो अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और एनिमल जैसी शानदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला चुके हैं. संदीप जल्द ही अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ से वापसी करने वाले हैं. इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. फैंस उनकी फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.