TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

बाप-बेटे की टॉक्सिक रिलेशनशिप का कहर जारी, न्यू ईयर पर ‘एनिमल’ ने पकड़ी रफ्तार,

Animal Day 32 Box Office Collection: बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप वाली  ‘एनिमल’ (Animal) को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इस मूवी ने 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीना 2 दिन पूरे हो गये हैं। हालांकि अभी भी मूवी का क्रेज […]

co producer of film animal move to delhi high court seeking stay on ott release of movie
Animal Day 32 Box Office Collection: बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप वाली  'एनिमल' (Animal) को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इस मूवी ने 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मारी थी। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीना 2 दिन पूरे हो गये हैं। हालांकि अभी भी मूवी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अनिल कपूर (Anil Kapoor)  रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) बॉबी देओल (Bobby Deol) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।  साल के पहले दिन भी फिल्म ने शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार के आगे घुटने नहीं टेके और शानदार कलेक्शन किया। यह भी पढ़ें: दिखना है सोनाली बेंद्रे जैसा एलिगेंट और ग्रेसफुल

एनिमल का नए साल का कलेक्शन  (Animal Day 32 Box Office Collection)

रणबीर कपूर  स्टारर एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कहर मचाया हुआ है। 'एनिमल' में तो उनके वहशीपन ने ऐसा गदर मचाया है कि देखने वाले देखते रह गए। फिल्म में रणबीर लीड रोल में नजर आए हैं। दर्शकों को मूवी बहुत पसंद आई, जिसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यहां तक की शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' को भी पछाड़ दिया है। अब फिल्म के 32वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार,  करीब का 1.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कमाई है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

'एनिमल' की स्टारकास्ट

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' लंबी रेस का घोड़ा साबित हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, और तृप्ति डिमरी ने भी अपनी एक्टिंग का शानदार परिचय दिया है। मूवी ने पहले दिन  63 करोड़ 8 लाख का कलेक्शन कर ये साबित कर दिया कि वो ब्लॉकबस्टर हिट है। यह भी पढ़ें: Salman Khan से Malaika Arora तक इस साल लेंगे 7 फेरे? Good News का सभी को इंतजार

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.