---विज्ञापन---

Madhubala Biopic: क्या ‘सैयारा’ की अनीत पड्डा बनेंगी मधुबाला? जानें अफवाहों के पीछे की सच्चाई

Madhubala Biopic: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला पर बनने वाली वाली बायोपिक में कभी कियारा आडवाणी तो कभी तृप्ति डिमरी के लीड रोल में न होने की खबरें आईं. वहीं अब अनीत पड्डा के इस फिल्म में होने की खबर सामने आई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सच क्या है?

Speculation continues over who will play Madhubala in biopic

Madhubala Biopic: सोशल मीडिया पर इन दिनों हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मधुबाला पर बन रही बायोपिक को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है, फैंस यह जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मधुबाला जी का लीड रोल कौन सी एक्ट्रेस निभाएगी.

फिल्म में मधुबाला के लीड किरदार को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हाल ही में, कियारा आडवाणी के फिल्म में काम करने की खबर थी. वहीं बाद में इसमें तृप्ति डिमरी का भी नाम जोड़ा गया. हालांकि, बाद में इन खबरों को खारिज कर दिया गया. वहीं अब, एक अपडेट में सामने आया कि ‘सैयारा’ फिल्म की स्टार एक्ट्रेस अनीत पड्डा को लीड रोल के लिए चुना गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल के लिए चुना गया है, जिसका बेसब्री से इंतजार था. हालांकि सच कुछ और ही है.

---विज्ञापन---

क्या ‘सैयारा’ की अनीत पड्डा बनेंगी मधुबाला?

मधुबाला पर बायोपिक बनने की अटकलें ऑनलाइन चल रही हैं, जिनमें से कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अनीत पड्डा इस फिल्म में मधुबाला का किरदार निभाएंगी. हालांकि, अब इंडस्ट्री के कुछ सूत्रों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. एक सूत्र ने स्पष्ट किया कि अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक से जोड़ने वाली खबरें पूरी तरह निराधार हैं. रिपोर्ट में कहा, “अनीत पद्दा को मधुबाला की बायोपिक में कास्ट किए जाने की खबरों में कतई सच्चाई नहीं है. ये दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं.”

बता दें मधुबाला भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और चर्चित सितारों में से एक हैं. ऐसे में उनपर बन रही बायोपिक को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. इस बीच मधुबाला की बायोपिक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं सामने आए रिपोर्ट ने ये साफ कर दिया है कि अनीत पड्डा को इस प्रोजेक्ट से जोड़ने वाली मौजूदा खबरें पूरी तरह से अटकलें हैं और फिलहाल ऐसी कोई तयारी नहीं है.

First published on: Mar 10, 2026 04:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.