बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 'केसरी 2' में अपने किरदार के लिए तारीफें बटोरी। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें वो बतौर एक्टर अपने आप को रेटिंग देती नजर आ रही हैं। वहीं जहां एक्ट्रेस अपने आप को एवरेज एक्टर की रेटिंग दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। रेडिट पर उना ये वीडियो काफी वायरल है। आइए आपको भी बताते हैं रेडिट यूजर्स अनन्या को लेकर क्या कह रहे हैं? यह भी पढ़ें: Hina Khan ने कैंसर के इलाज के लिए विदेश छोड़ भारत क्यों चुना? एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

खुद को कितनी दी रेटिंग?

दरअसल पिंकविला के एक रैपिड फायर राउंड में जब अनन्या से खुद को बतौर एक्टर 10 में से रेटिंग देने को कहा गया तो एक्ट्रेस ने 3 रेटिंग देते हुए कहा कि मैं कैसे खुद को रेटिंग दे सकती हूं। इसके बाद जब 'कॉल मी बे' के उनके को-एक्टर्स  निहारिका दत्त और मुस्कान जाफरी ने अनन्या का उत्साह बढ़ाया तो उन्होंने 3 रेटिंग को चेंज करते हुए खुद को 7 रेटिंग दे एवरेज एक्टर की लिस्ट में शामिल कर दिया। https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1l4xqpw/ananyas_pr_has_lost_it_now_resorting_to_sympathy/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=post_title&embed_host_url=https://www.news18.com/movies/bollywood/ananya-panday-calls-herself-a-3-10-actor-in-viral-video-reddit-trolls-her-brutally-9372820.html

क्या बोले यूजर्स?

वहीं सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। रेडिट पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'जनता को पागल मत बनाओ। मेरा 2 महीने का बच्चा भी इनके पीआर गेम को अच्छे से समझ सकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंस्टाग्राम इनके पीआर गेम से भरा हुआ है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कितनी जल्दी से ये 3 से सीधा 7 पर आ गईं।' चौथे यूजर ने लिखा, 'क्यों बढ़ा-चढ़ाकर बता रही हो?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बस सहानुभूति ले लो।'

इस मूवी में आएंगी नजर

बता दें अनन्या 'केसरी 2' में अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ नजर आई थीं। वहीं नेटिजन्स ने उनकी एक्टिंग को पहले से बेहतर भी बताया था। अभी एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। ये अगले साल 13 फरवरी को रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है। यह भी पढ़ें: ‘अभी काम अधूरा…’, IPL 2025 Final को हारने के बाद इमोशनल हुईं प्रीति जिंटा