Ananya Panday Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनका नाम पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर और गीतकार के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई एक छोटी सी ऑनलाइन बातचीत ने फैंस के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है.

क्या है मामला?

दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पालतू डॉग के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मेरे स्ट्रॉबेरी बेबी के साथ प्यार भरे पल.' हालांकि, फैंस का ध्यान सिर्फ तस्वीर पर नहीं गया, बल्कि उस गाने पर गया जिसे अनन्या ने अपनी स्टोरी में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर लगाया था. यह गाना था पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों का वायरल ट्रैक 'एनिग्मा'

---विज्ञापन---

कैसे लग रहीं अटकलें?

इसके बाद कहानी में नया मोड़ तब आया जब अर्जन ढिल्लों ने अनन्या की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीपोस्ट कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने अनन्या को प्यार से 'एनी' कहकर बुलाया और साथ में हार्ट इमोजी भी लगाया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.

क्या कहना है यूजर्स का?

हालांकि, अभी तक न तो अनन्या पांडे और न ही अर्जन ढिल्लों ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक रिएक्शन दिए हैं. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है. कई फैंस का मानना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा भी हो सकता है. चर्चा है कि अनन्या जल्द ही अर्जन के किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं या फिर दोनों किसी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हों.

---विज्ञापन---

फैंस का एक्साइटमेंट हाई

बता दें कि अर्जन ढिल्लों पंजाब के बरनाला से ताल्लुक रखते हैं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं. सिंगर बनने से पहले वह कई हिट गानों के गीतकार के रूप में भी पहचान बना चुके हैं. वहीं, अनन्या पांडे इन दिनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और लगातार बड़े बैनर्स की फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं. अब फैंस को इंतजार है कि दोनों सितारे इन चर्चाओं पर कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं और सच सामने लाते हैं.

---विज्ञापन---