Wednesday, 5 February, 2025

---विज्ञापन---

Anant-Radhika Shubh Aashirwad Ceremony: अपने लुक से ज्यादा इस वजह से चर्चा में रहीं श्रीदेवी की बेटियां!

Anant-Radhika Shubh Aashirwad Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी और 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 'शुभ आशीर्वाद' सेरेमनी में भी बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं। इन बॉलीवुड हस्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर। जानिए क्या है, वजह?

Anant-Radhika Shubh Aashirwad Ceremony
Anant-Radhika Shubh Aashirwad Ceremony

Anant-Radhika Shubh Aashirwad Ceremony: दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां खूब लाइमलाइट में रहती हैं। यही कारण है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के अगले दिन 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ सेरेमनी में दोनों ही बहने खूब सुर्खियों में रहीं। चलिए जानते हैं, आखिर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने क्यों सुर्खियां बटोरी।

क्या लुक थी वजह?

आमतौर पर कोई भी एक्ट्रेस किसी शादी या सेरेमनी में शामिल होती है तो वो अपने लुक और स्टाइल के कारण चर्चा में आती है, लेकिन इस बार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने लुक से ज्यादा अपने रिश्तों की वजह से चर्चा में रहीं। बेशक, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं और महफिल को लूट रही थी। जाह्नवी कपूर ने जहां गोल्डन कॉर्सेट लहंगा स्टाइल ड्रेस पहनी थी, वहीं खुशी ने बेहद स्टाइलिश लहंगा पहना था, लेकिन ये दोनों कपूर सिस्टर्स अपने लुक नहीं बल्कि कथित बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में रहीं।

बॉयफ्रेंड के साथ दिए पोज

ऐसा माना जा रहा है कि जाह्नवी कपूर लंबे समय से शिखर पहारिया को डेट कर रही हैं। वहीं खुशी कपूर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। शायद यही वजह है कि ये दोनों अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीष’ सेरेमनी में नजर आईं। साथ ही इन दोनों ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड्स के साथ कई पोज दिए। आपको बता दें, शिखर पहारिया शेरवानी पहन इस इवेंट में बेहद शानदार लग रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक्टर वेदांग रैना काले रंग के सूट में नजर आए।

बता दें, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है, लेकिन इतने बड़े पब्लिक इवेंट्स में इस तरह से शामिल होना तो इसी ओर इशारा कर रहा है। यूं भी दोनों बहनें कई बार अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Anant-Radhika Wedding: तो क्या सिर्फ चाट खाने और बारात में नाचने के लिए Los Angeles से India आईं प्रियंका चोपड़ा? पोस्ट कर कहा….

First published on: Jul 14, 2024 10:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.