Wednesday, 18 September, 2024

---विज्ञापन---

बेस्टफ्रेंड के एक्स पति को ही दिल दे बैठी थी अभिनेत्री, जानिए कौन हैं अमृता अरोड़ा के हस्बैंड

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपने पिता को खो दिया। उनके पिता अनिल मेहता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मलाइका और अमृता दोनों बहनें सदमे में चली गई।

अमृता अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। इस अभिनेत्री ने पहली फिल्म में अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों को दीवाना बना दिया था। इस समय अभिनेत्री बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पिता अनिल मेहता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद अमृता और उनकी पूरी फैमिली सदमे में हैं। वह यकीन ही नहीं कर पा रही हैं कि इस तरह की अनहोनी उनकी फैमिली में हो गई। आज हम आपको अमृता अरोड़ा की लाइफ के बारे में कुछ खास चीजें बताएंगे।

फरदीन के साथ की थी करियर की शुरुआत

अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत अभिनेता फरदीन खान के साथ की थी। 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने ‘कितने दूर कितने पास’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म से अभिनेत्री युवाओं की दिलों की धड़कन बन गई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

इन फिल्मों से बॉलीवुड में छाईं अमृता

वहीं इसके बाद फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने उन्हें ‘दिवाने हुए पागल’ मूवी ऑफर की थी। यह फिल्म हिट हो गई थी और इसके बाद से अभिनेत्री को बॉलीवुड में कई फिल्में ऑफर होने लगी थीं। उसके बाद अभिनेत्री ने लगातार कई फिल्में कर दर्शकों का दिल जीता। एक और एक ग्यारह, जमीन, गर्लफ्रेंड, फाइट क्लब, रामा रामा क्या है ड्रामा, गोलमाल रिटर्न्स और कमबख्त इश्क जैसी मूवीज की। अभिनेत्री के हाथ अच्छी फिल्में नहीं लग पाई जिसके बाद से उन्होंने अपने फिल्मी करियर को गुडबाय कह दिया।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र नहीं चाहते थे बॉलीवुड में आएं बेटियां, अभिनेत्री ईशा देओल ने पापा की सोच को बताया ‘ऑर्थोडोक्स’

2009 में शकील अफजल से की थी शादी

अब उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो अभिनेत्री शकील अफजल लदाक के साथ शादी कर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। शकील एक मशहूर कंस्ट्रक्शन कंपनी रेडस्टोन ग्रुप के डायरेक्टर हैं। शकील और अमृता चार मार्च 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम अजान और रायन है।

शकील की पहली पत्नी ने अभिनेत्री पर लगाए थे आरोप

आपको बता दें कि शकील अफजल की अमृता से यह दूसरी शादी थीं। शकील की पहली पत्नी निशा राणा थीं, जो अमृता की काफी अच्छी दोस्त थीं। इसके बाद शकील ने निशा को तलाक देकर अमृता से शादी कर ली। वहीं शादी के बाद भी अमृता और शकील की मुश्किलें कम नहीं हो पाई। शकील की पहली पत्नी ने अमृता पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें घर तोड़ने वाली तक करार कर दिया। इस पर अमृता की मां जॉयस ने निशा को कड़ा जवाब दिया था और वह हर कदम पर अपनी पत्नी के साथ खड़ी दिखाई दी थीं।

पिता के अंतिम संस्कार में साथ दिखे पति

हाल ही में 11 सितंबर को अमृता ने अपने पिता अनिल मेहता को खो दिया। उस दौरान शकील अपनी पत्नी के साथ इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। अमृता के पिता ने अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं उनके मरने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के असली पिता कौन? सौतेले पिता अनिल मेहता संग जुड़ा बड़ा संयोग

First published on: Sep 13, 2024 04:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.