Amitabh Bachchan Remember Nana Patekar: गुरुवार सुबह 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. यूं अचाकन एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी हैरान कर दिया. नान ने 75 वर्ष की आयु में गोवा में कार्डियक अरेस्ट के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया. देशभर के तमाम सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चहेते स्टार के प्रति दुख जताया और उन्हें याद किया. अमिताभ बच्चन ने भी नाना पाटेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.

अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

KBC के सेट से एक वीडियो जारी करते हुए अमिताभ ने नाना पाटेकर को याद किया. बिग बी ने बताया कि नाना इस शो पर बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे और उन्होंने शो में जीती सारी रकम को समाजसेवा के लिए दान कर दी थी. वीडियो में बिग बी ने कहा, 'देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक आज सुबह स्वर्गवास हो गया. एक अद्वितीय कलाकार, मित्र, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाज सेवी आज हमारे बीच नहीं रहे. ये न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बल्कि एक व्यक्तिगत तौर पर जिनका भी उनके साथ सम्बंध हुआ, उसने हम सबको स्तब्ध कर दिया. उनकी बेबाकी, उनकी सादगी और सच को सच कहने का उनका साहस, ये सारी बातें उनको सबसे अलग बनाती थी.'

---विज्ञापन---

जब KBC में पहुंचे थे नाना पाटेकर

आगे अमिताभ ने कहा, 'कुछ लोग हमारे जीवन से चले जाते हैं लेकिन उनकी आवाज, उनके परोपकार, उनकी सिखाई हुई सीख हमारे भीतर रह जाती है. आपको नाना व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन और आपकी उस कला को प्रणाम जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया. KBC के इस मंच पर हमारे विशेष कार्यक्रम में एक अतिथि के रूप में उनका आगमन हुआ था, वो यादगार शाम सदा हमारे साथ रहेगी.'

किसानों को दी जीती हुई धनराशि

नाना संग अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बिग बी ने कहा, 'उनकी बातों ने न केवल हमें प्रभावित किया बल्कि जिस नेक काज के लिए उन्होंने जीती हुई धनराशि को समर्पित किया, वो उनकी समाजसेवा का उदाहरण है. महाराष्ट्र के उन गांवों में जो वर्षा के अभाव से पीड़ित थे उन्होंने वहां के किसानों के साथ सम्पर्क किया और व्यक्तिगत रूप से उनकी सेवा की. KBC परिवार की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि.'

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---