TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Arjun Kapoor संग ब्रेकअप रुमर्स के बीच Malaika Arora ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup Rumors: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें जोर पकड़ रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक क्रिप्टिक स्टोरी पोस्ट की है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है...

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup Rumors: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर खबरों में छाए रहते हैं। बीते कई दिनों से उनके ब्रेकअप की खबरें गॉसिप के गलियारों में फैली हुई हैं। हालांकि बीच में मल्ला के मैनेजर ने ये साफ कर दिया था कि उनके बीच सब ठीक है। लेकिन एक बार फिर से मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस हैरान हैं और परेशान भी क्योंकि कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिर कपल के बीच सब ठीक है भी या ब्रेकअप हो गया है।

क्या हो वो क्रिप्टिक पोस्ट

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसा शेयर किया है कि लोग हैरान हो गए हैं। उन्होंने लिखा है- 'केवल वही लोग आपके जीवन में रहने के लायक हैं जो आपके साथ प्यार, दया और सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं।' उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को एक बार फिर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।

ब्रेकअप की खबरें क्यों आ रही हैं

सोशल मीडिया वो प्लेटफॉर्म बन गया है जहां हर सेलिब्रिटी की लाइफ से जुड़ा चिट्ठा मिल जाता है। अब आप ये ही देख लिजिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जिन्हें इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है भी इन दिनों ब्रेकअप की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। हालांकि मल्ला के मैनेजर ने इन बातों को अफवाह करार देते हुए इसका खंडन किया और कहा कि उनके बीच में ऐसा कुछ नहीं है। उनका रिश्ता पहले की ही तरह मजबूत है।  

कब हुई मलाइका और अर्जुन के प्यार की शुरुआत

जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के रिश्ते की बुनियाद साल 2018 में पड़ी थी। इसके बाद साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल के शादी करने और अलग होने के चर्चे हो चुके हैं लेकिन वो सिर्फ अफवाह ही निकले।

2017 में हो गया था मल्ला का तलाक

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान लंबे समय तक शादी के बंधन में बंधे रहे। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है जिसका नाम है अरहान खान। लेकिन फिर अरबाज और मलाइका के रिश्ते में दरार आई और साल 2017 में वो तलाक हो गए। हालांकि अरबाज अपने रिश्ते में आगे बढ़ गए हैं और उन्होंने शूरा संग शादी कर ली। वहीं अब सभी की नजरें मलाइका और अर्जुन की शादी पर है। यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut Slap Case: शरीर को छूने जैसा…CISF जवान के समर्थकों पर भड़कीं एक्ट्रेस

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.