Mary Millben Alleges US Funding for CJP: सीजेपी प्रोटेस्ट देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में इस संघटन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करना चाहा लेकिन ये प्रोटेस्ट मुकम्मल ना हो सका. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाई करते हुए डिटेन किया. CJP को तरह के सपोर्ट तो विरोध भी खूब हुआ. वहीं हाल ही में अमेरिकी सिंगर ने इस CJP प्रोटेस्ट पर एक चौंकाने वाला दावा किया है.

CJP को अमेरिका से फंडिंग

अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबेन भारतीय युवाओं से कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है. मिलबेन ने आरोप लगाया कि इस संगठन को अमेरिका में मौजूद ऐसे दानदाताओं से आर्थिक मदद मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के विरोधी हैं. हालांकि उनके इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मैरी मिलबेन ने अपनी बात रखी.

सिंगर के मुताबिक अमेरिका में पीएम मोदी का विरोध करने वाले अमेरिकी डोनर सीजेपी की फंडिंग कर रहे हैं. एंटी मोदी एक्टिविस्ट और अभिजीत दिपके के गुट को विदेश से समर्थन मिल रहा है. इस बयान ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

पीएम मोदी के सपोर्ट में उतरीं हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन

मैरी मिलबेन ने भारतीय युवाओं से इस मुद्दे पर चुप नहीं रहने की अपील की. मिलबेन के मुताबिक देश के युवाओं को उन गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, जिन्हें वह भारत की राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए बाधक मानती हैं. अपनी पोस्ट में मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन भी किया. उन्होंने भारतीय युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. मिलबेन ने मोदी के लंबे राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वो करीब 25 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं. सिंगर ने ये भी कहा कि लगातार तीन चुनावी कार्यकाल हासिल करने वाले प्रधानमंत्री बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे.

कौन हैं मैरी मिलबेन?

मैरी मिलबेन अमेरिका की एक मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस हैं. वो अक्सर अपने राजनैतिक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. मैरी का भारतीय संगीत के प्रति खास लगाव है. उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान ओम जय जगदीश हरे गाया था. वहीं वो पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के वक्त भारत का नेशनल एंथम जन गण मन गाती नजर आई थीं. मैरी जॉर्ज डब्लू बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन जैसे अमेरिकी राष्ट्रपतियों के आधिकारिक कार्यक्रमों में परफॉर्म कर चुकी हैं.