दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की मौत के जैसी घटना अटलांटा के रैपर के साथ भी देखने को मिली। रैपर यंग स्कूटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रैपर के 39वें जन्मदिन पर ही इस दुखद घटना को अंजाम दिया गया। खबर सुनते ही फैंस सदमे में आ गए हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि इस तरह की घटना सच में हुई है। फॉक्स 5 अटलांटा के अनुसार ये घटना स्टेट फार्म एरिना से कुछ ही दूरी पर हुई। आइए आपको भी आखिर यंग स्कूटर कौन थे? यह भी पढ़ें: साउथ की 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्में, लिस्ट में मोहनलाल से दुलकर सलमान तक की मूवीज शामिल

कैसे हुई घटना?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट फार्म एरिना से कुछ ही ब्लॉक की दूरी पर ये घटना हुई। यहां उस दौरान एनसीएए टूर्नामेंट चल रहा था। अचानक गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जब बाद में इसकी छानबीन की गई तो वो रैपर यंग स्कूटर निकले। जिनका रियल नाम केनेथ एडवर्ड बेली है। रिपोर्ट के मुताबिक 39वें जन्मदिन के मौके पर ही रैपर यंग स्कूटर ने अंतिम सांस ली।

कौन थे यंग स्कूटर?

केनेथ एडवर्ड बेली उर्फ यंग स्कूटर अमेरिका के जाने-माने रैपर थे। साल 2018 में उन्होंने फ्यूचर और जूस वर्ल्ड के जेट लैग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर काम किया था। इसके बाद वो जुग किंग, स्ट्रीट लॉटरी, हार्ड टू हैंडल, कोलंबिया रीमिक्स, ट्रिपल क्रॉस और ब्लैक मिगो जैसे सुपरहिट गाने गा चुके हैं।

फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़

अब उनके 39वें जन्मदिन पर ही वो दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। उनके फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस उनके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फैंस उनके फोटोज पर कमेंट कर बोल रहे हैं कि आप हमेशा याद आएंगे। यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले में मेरा मुवक्किल बेकसूर, आरोपी शरीफुल के वकील का दावा