Ameesha Patel slams Zakir Khan: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. वहीं इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने कहा कि धुरंधर की सफलता के बाद बॉलीवुड हिल गया है और डर गया है. वहीं अब इसपर गदर फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने पलटवार किया है. सोशल मीडिया पर अमीषा ने जाकिर से कहा कि वे नकारात्मकता न फैलाएं, क्योंकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने आदित्य धर के निर्देशन वाली इस फिल्म को महत्व दिया है और उसका सम्मान किया है.
अमीषा पटेल ने जाकिर खान को दी हिदायत
अपने सोशल हैंडल X पर अमीषा ने लिखा, 'यार, NEGATIVITY फैलाना बंद करो! फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को वैल्यू और रिस्पेक्ट दी है! शाह रुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ 1 नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दी हैं और आगे भी देते रहेंगे. चिल-गदर बहुत सालों से सबने पहले ही मचाई है और आगे भी मचाएंगे.' अपनी पोस्ट के साथ अमीषा ने जाकिर खान की एक फोटो भी शेयर की है, जो उनकी उसी बात के दौरान की है.
---विज्ञापन---
धुरंधर को लेकर जाकिर खान ने कही थी ये बात
इससे पहले जाकिर खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था, 'आप कितने ही बधाई वाले पोस्ट डाल दें, कितनी ही कहानी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें मेरी पसंदीदा फिल्म, मगर सच तो यह है कि धुरंधर से सबकी जलती तो है. उन्होंने आगे कहा, 'बम फिल्म में फूटे लियारी में पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में.'
---विज्ञापन---
अमीषा पटेल ने की थी 'धुरंधर' की तारीफ
एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं. अमीषा हमेशा फिल्मी दुनिया से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं. साल 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' की उन्होंने खूब तारीफ की थी. वहीं हाल ही में आई धुरंधर 2 पर एक्ट्रेस ने लिखा था, 'आंखें खोलने वाला. इंडस्ट्री का धुरंधर की तारीफ करना वाह है और ब्रांड सारी तारीफों का हकदार है. इंडस्ट्री को ये समझने की जरूरत है कि आदित्य ने एक फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं, एक्टर्स को कास्ट किया है, न कि इंस्टाग्रामर्स को जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं. प्रोजेक्ट बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो.'