बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार को जिम्मेदार ठहराया और बताया कि वह अपने माता-पिता से दूरी बना रहे हैं। अब अमाल के पिता का भी एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए खास मैसेज लिखा है।
पोस्ट करने के बाद अमाल ने डिलीट किया मैसेज
अमाल मलिक ने अपने डिप्रेशन के बारे में बताते हुए जो पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि उनके माता-पिता की वजह से उनके और उनके भाई अरमान मलिक के रिश्ते में भी दरार आ गई है। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। बावजूद इसके, उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।
अमाल के पिता डब्बू मलिक ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें अमाल अपने पिता को किस करते नजर आ रहे हैं, और डब्बू मलिक मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आई लव यू"।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.