Allu Arjun Arrested: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस को बड़ा झटका लगा है। आज सुबह एक्टर की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट से सुपरस्टार की रिमांड मांगी थी। जानकारी सामने आई है कि कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में मची भदगड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, इसी मामले में साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई है।

न्यायिक हिरासत में भेजे हुए अल्लू अर्जुन

'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन को नामपल्ली की सेशन कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब एक्टर को चंचलगुडा जेल लेकर जाएगी। दरअसल, 13 दिसंबर को सुबह सवेरे हैदराबाद टास्क फोर्स ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को अरेस्ट कर लिया और पूछताछ के लिए वो चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन लेकर गए। यह भी पढ़ें: ‘बेडरूम में घुसकर…’ गिरफ्तारी की तरीके से नाराज Allu Arjun, Pushpa 2 का बड़ा बयान

किस मामले में हुई गिरफ्तारी?

ये खबर मिलते ही अल्लू अर्जुन के फैन्स के बीच सनसनी मच गई। हैदराबाद पुलिस ने 4 दिसंबर को हुई पेड स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थियेटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत मामले में पूछताछ के लिए की थी। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के घर से गिरफ्तारी के कई वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें वो हाथ में कॉफी का मग पकड़े हुए अपनी वाइफ स्नेहा से बात करते नजर आ रहे थे।

गिरफ्तारी के तरीके से नाराज एक्टर

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आज सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। सुपरस्टार ने दावा किया है कि पुलिस सीधे उनके बेडरूम में घुस आई थी। इसके अलावा एक्टर को न तो कपड़े चेंज करने दिए गए और न ही उन्हें ब्रेकफास्ट खत्म करने दिया। यह भी पढ़ें: Allu Arjun ने गिरफ्तारी से पहले किया Kiss, Pushpa 2 स्टार का वीडियो वायरल