Allu Arjun Bail: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने सबको हिलाकर रख दिया था। मगर अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई है। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर की सुबह उनके घर से हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया था, जिसके बाद नामपल्ली की सेशन कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। मगर अब एक्टर को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम बेल मिल गई है।
'पुष्पा 2' स्टार को मिली बेल
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी मामले में नया मोड़ आया है। गिरफ्तारी के बाद साउथ एक्टर की तरफ से तेलंगाना हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की गई थी। ऐसे में तेलंगाना हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को इस मामले में अंतरिम जमानत दे दी है। तेलंगाना हाईकोर्ट से अल्लू अर्जुन को चार हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun की गिरफ्तारी पर बोले Varun Dhawan, कहा- हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं…
तेलंगाना हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के बाद हाई कोर्ट का रुख किया था और इस मामले में अब उनको अंतरिम बेल मिल गई है। बता दें कि बार और बेंच ने जज के हवाले से कहा, ' हम कुछ समय के लिए अंतरिम जमानत देंगे और इस बीच उन्हें उचित उपाय अपनाने देंगे।'
संध्या थियेटर में हुई भगदड़ मामला
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में संध्या थियेटर में हुई भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और एक बच्चा घायल हो गया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ था और मृतक महिला के पति ने इस मामले में केस भी दर्ज करवाया था। हालांकि अब महिला के पति का कहना है कि वो केस वापस लेने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun गिरफ्तारी मामले में नया मोड़, मृतक महिला के पति लेंगे केस वापस?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.