पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा से बहुत प्यार करते हैं और वह अक्सर ही अपने प्यार को खुले तौर पर जाहिर भी करते रहते हैं. हाल ही में कपल ने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट की है और इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाया और शुभकामनाएं भी दी हैं. इस बीच एक्स हैंडल पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है. इस लग्जरी कार की कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे.
अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा को गिफ्ट की करोड़ों की कार
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा को लग्जरी कार गिफ्ट में दी है, जिसमें उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान सभी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा को ब्लैक मर्सिडीज गिफ्ट की है. जैसे ही वो पत्नी को कार की चाभी हाथ में थमाते हैं और उसके बाद स्नेहा कार की ओर जाती हैं और उससे पर्दा हटाती हैं. इसके बाद स्नेहा अल्लू को गालों पर सभी के सामने किस करती हैं और अपनी खुशी जाहिर करती हैं. जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत 1.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की है.
---विज्ञापन---
इस वीडियो में अल्लू अर्जुन साउथ इंडिया आउटफिट में दिख रहे हैं और उनकी पत्नी स्नेहा हल्के नीले और गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए हैं. दोनों ही इस दौरान बहुत ही प्यारे लग रहे हैं.
---विज्ञापन---
2011 में हुई थी कपल की शादी
बता दें कि अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी 6 मार्च 2011 को हुई थी. दोनों की मुलाकात एक कॉमल दोस्त के जरिए हुए थी और वहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई. कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटा है अयान और एक बेटा अरहा है.
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
काम को लेकर बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगे. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी उनके साथ दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें- कौन हैं Anurag Dobhal? जिसने खेला मौत का खेल, लगाया परिवार पर टॉर्चर का आरोप, बिग बॉस 17 में दिखा चुके हैं कमाल