Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने तगड़ी एडवांस बुकिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के लिए तैयार है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन नहीं बल्कि महेश बाबू मेकर्स की च्वाइस थे। आइए आपको बताते हैं कि मेकर्स ने अपनी पहली पसंद को क्यों बाद में नकार दिया और अल्लू अर्जुन को फिल्म का लीड एक्टर रखा। इसके साथ ही पुष्पा 3 पर भी अपडेट आ गया है।

अल्लू अर्जुन  नहीं थे पुष्पा 2 की पहली पसंद

मोस्ट अवेटेड सीक्वल पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल पुष्पा राज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेखावत दोबारा से फिल्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस फिल्म के मेकर्स के लिए अल्लू अर्जुन पहली पसंद नहीं थे बल्कि महेश बाबू थे। इसके बाद पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार और महेश बाबू के बीच कुछ क्रिएटिव मतभेद पैदा हो गए और एक्टर ने इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया था। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू इस फिल्म में ग्रे रोल को निभाना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म को ना कह दिया था। महेश बाबू ने फिल्म ठुकराई तो अल्लू अर्जुन ने फिल्म में पुष्पा राज का किरदार निभाया। और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया था।

पुष्पा 3 पर आया बड़ा अपडेट

ऑस्कर विनर साउंड डिजाइनर रसूल पुकुट्टी ने अपने X अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया। इस फोटो के पीछे 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' लिखा था। ये कैप्शन फैंस को इशारा देने के लिए काफी था। इसे देखकर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि साउंड डिजाइनर ने इनडायरेक्ट तरीके से अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 3' को अनाउंस कर दी है। यह भी पढे़ं:  Pushpa 2 के प्रीमियर में मची भगदड़ में महिला की मौत, थियेटर पहुंचे फैन्स पर लाठीचार्ज हालांकि जैसे ही यह पोस्ट वायरल होना शुरू हुई तो रसूल पुकुट्टी ने इसे डिलीट करना ही सही समझा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि इसमें विजय देवरकोंडा नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि तीसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन को ऑनस्क्रीन भिड़ंत विजय देवरकोंडा से होगी। 'पुष्पा 3' में हुई विजय देवरकोंडा की एंट्री पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई बयान साझा नहीं किया गया है।

कैसी है फिल्म पुष्पा 2

पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म के पहले शो को देखने पहुंचो लोगों ने काफी धमाकेदार रीव्यू दिए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी। वहीं कइयों का मानना है कि अल्लू अर्जुन का स्क्रीन प्रेजेंस काफी शानदार है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म फर्स्ट हाफ ब्लॉकबस्टर है। कुछ लोगों ने अल्लू की परफॉर्मेंस बेस्ट है। यह भी पढे़ं: Pushpa 2 देखने को मजबूर कर देंगे ये 5 कारण